संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

तिंदवारी थाना कस्बा के रामनगर निवासी एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता जगराम बांदा में लेखपाल हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक (25) कस्बे के मकान में था और अविवाहित था।



मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह रेलवे में भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रविवार को वह एक निमंत्रण में बांदा चले गए थे। सुबह जब घर लौटे तो देखा कि बेटा पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटका हुआ है। पिता बेटे की मौत का कारण नहीं बता पाए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के पिता ने घटना की जानकारी दी। पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।