संदेश

असम और अरुणाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पड़ेगी भयंकर ठंड, 14 राज्यों में बारिश, 3 राज्यों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी

चित्र
मौसम के इस बदलाव से सर्दी में और इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के 9 राज्यों में घने कोहरे और 3 राज्यों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 14 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।  मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, दिन के समय अभी भी तीखी धूप के कारण लोग परेशान हैं। राजधानी दिल्ली में 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा, सुबह और शाम के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर शामिल हैं। उत्तरी भारत के अलावा, मध्य भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ठंड लगातार बढ़ रही है, और कई ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: