संदेश

हिमाचल मीडिया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचे हाटी,हाटी मसले पर मुख्यमंत्री ने अपनाया सकारात्मक दृष्टिकोण

चित्र
मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचे हाटी,हाटी मसले पर मुख्यमंत्री ने अपनाया सकारात्मक दृष्टिकोण.. हाटी विकास मंच के पदाधिकारियों ने की सरकारी आवास ओक ओवर में मुख्यमंत्री से मुलाकात राज्य सरकार एसटी मामले को तुरंत करवाएगी क्रियान्वित:CM (शिमला : गायत्री गर्ग ) हिमाचल प्रदेश के गिरिपार में बसने वाले हाटी अब मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंच गए हैं। हाटी आंदोलन के पुरोद्धाओं ने आज शिमला में ओके ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। यह मुलाकात अत्यंत सकारात्मक माहौल में हुई। हाटी विकास मंच के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा,मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर रमेश सिंगटा की अगवाई में तर्कपूर्ण और तथ्यपूर्ण तरीके से अपना पक्ष रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री को अब तक हुई प्रगति से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को हाटी की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक लोईया, डांगरा और मफलर भेंट किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहां की राज्य सरकार इस मामले में जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल के हाटीयों को केंद्र सरकार की नौकरियों में भी आरक्षण मिल पाएगा। हिमाचल को...

नये भारत को आकार देने के संकल्पों का गणतंत्र

चित्र
  नये भारत को आकार देने के संकल्पों का गणतंत्र  गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है, इसी दिन 26 जनवरी, 1950 को हमारी संसद ने भारतीय संविधान को पास किया। इस दिन भारत ने खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। तेहत्तर वर्षों में हमारा गणतंत्र कितनी ही कंटीली झाड़ियों में फँसा रहा। लेकिन अब इन राष्ट्रीय पर्वों को मनाते हुए संप्रभुता का अहसास होने लगा है। गणतंत्र का जश्न सामने हैं, जिसमें कुछ कर गुजरने की तमन्ना भी है तो अब तक कुछ न कर पाने की बेचैनी भी है। हमारी जागती आंखो से देखे गये स्वप्नों को आकार देने का विश्वास है तो जीवन मूल्यों को सुरक्षित करने एवं नया भारत निर्मित करने की तीव्र तैयारी है। अब होने लगा है हमारी स्व-चेतना, राष्ट्रीयता एवं स्व-पहचान का अहसास। जिसमें आकार लेते वैयक्तिक, सामुदायिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राष्ट्रीय एवं वैश्विक अर्थ की सुनहरी छटाएं हैं। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हमारी उन सफलताओं की ओर इशारा करता है जो इतनी लंबी अवधि के दौरान अब जी-तोड़ प्रयासों के फलस्वरूप मिलने लगी हैं। यह हमारी विफलताओं पर भी रोशनी डालता है कि हम नाका...

विकसित व सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए महिलाओं के प्रति सोच बदलने की है जरूरत - जगत सिंह नेगी

चित्र
विकसित व सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए महिलाओं के प्रति सोच बदलने की है जरूरत - जगत सिंह नेगी  कैबिनेट मंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां रिकांग पिओ स्थित अम्बेडकर भवन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्त और आत्म निर्भर होना अनिवार्य है जिसके लिये हमें महिलाओं के प्रति सोच को बदलने की जरूरत है, तभी एक विकसित व सशक्त राष्ट्र का निर्माण सुनिश्चित हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है तथा महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में महिलाओं के साथ बहुत अन्याय होता था तथा सती प्रथा जैसी कुरीतियाँ समाज में प्रचलित थी। लेकिन समय के साथ इन कुरीतियाँ पर अंकुश लगाया गया और आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलायें काम नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में महिलाओं को...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: