संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिला प्रशासन ने जारी किए स्वादयुक्त धूम्ररहित तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध के आदेश,

चित्र
  जिला प्रशासन ने जारी किए स्वादयुक्त धूम्ररहित तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध के आदेश, -प्रतिबंध लगाने वाला हिमाचल का पहला जिला बना मण्डी, मंडी : अजय सूर्या / -प्रतिबंधित उत्पादों के विरुद्ध निरंतर एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी- अपूर्व देवगन जन स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को तम्बाकू की लत से बचाने के उद्देश्य सेजिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण निवारक आदेश जारी किया है। इस आदेश के साथ मण्डी स्वादयुक्त धूम्ररहित तम्बाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला जिला बन गया है। यह आदेश सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मण्डी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव, जिला स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा की गई जांच, जब्ती कार्यवाही, राष्ट्रीय तम्बाकू परीक्षण प्रयोगशाला नोएडा की परीक्षण रिपोर्टों तथा उपलब्ध अन्य अभिलेखों के विस्तृत परीक्षण के उपरांत जारी किया गया है।अब जिला मण्डी की सीमा में ऐसे सभी स्वादयुक्त ,धूम्ररहित तम्बाकू उत्पाद, जिनमें स्वाद, सुगंध, ठंडक अथवा अन्य फ्लेवरिंग एजेंट मिलाकर उन्हें अधिक आकर...

छात्र संघ चुनाव बहाल करे सरकार, एबीवीपी ने जिले में आंदोलन का किया एलान

चित्र
छात्र संघ चुनाव बहाल करे सरकार, एबीवीपी ने जिले में आंदोलन का किया एलान मंडी : अजय सूर्या / छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, फीस वृद्धि और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश में अगस्त 2026 में चरणबद्ध राज्यव्यापी आंदोलन करेगा जिसको लेकर एबीवीपी इकाई मंडी ने प्रेस को संबोधित करते यह जानकारी दी । एबीवीपी जिला सयोंजक करण धामी ने बताया कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने में सरकारें लगातार विफल रही हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि और विद्यार्थियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सरकार और प्रशासन गंभीर नहीं है।कर्ण धामी ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में 31 जुलाई को कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद 3 अगस्त को उपायुक्तों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर छात्र हितों से जुड़ी मांगों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में एबीवीपी प्रदर्शन करेगी। वहीं, ...

ज्वाली: 2 अगस्त को इन क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से गुल रहेगी बिजली

चित्र
ज्वाली: 2 अगस्त को इन क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से गुल रहेगी बिजली  ज्वाली (कांगड़ा): हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी 2 अगस्त 2026 को ज्वाली क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कट का कारण: विद्युत विभाग ने बताया कि 33/11 kV विद्युत उपकेंद्र ज्वाली के अंतर्गत आने वाली 11 kV विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाना है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। प्रभावित समय: बिजली सुबह 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र: इस दौरान ज्वाली, चलवाड़ा, गुगलाड़ा, ढन, करडियाल, खरोटा, बनाड़ा, जैसर, भलून, मतलाहाड़, हरिया, सिधाथा, लहाडू, हार, नाणा, घेवा, हरसर, पनालथ और हवाल क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। विद्युत उपमंडल ज्वाली के सहायक अभियंता ई. कपिल देव ने आम जनता से इस दौरान सहयोग की अपील की है।

भरमाड़ कृषि सहकारी समिति में इफको नैनो उर्वरकों के उपयोग पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित

चित्र
 भरमाड़ कृषि सहकारी समिति में इफको नैनो उर्वरकों के उपयोग पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित ज्वाली, 31 जुलाई। इफको द्वारा जिला कांगड़ा की जवाली तहसील स्थित जिला स्तरीय प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र भरमाड़ कृषि सेवा सहकारी समिति में इफको नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं जागरूकता को लेकर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विकास खंडों की कृषि सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, सचिवों तथा विक्रेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों तक आधुनिक नैनो उर्वरक तकनीक की जानकारी पहुंचाना तथा उनके प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर इफको हिमाचल प्रदेश के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. सुधीर सिंह कटियार, इफको कांगड़ा के डेलिगेट करण ओबेरॉय, राज्य कार्यालय शिमला से वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक पवन सारस्वत तथा कृषि सेवा सहकारी समिति भरमाड़ के प्रधान साधु राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विश्व का प्रथम तरल नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो कॉपर तथा नैनो जिंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से तैय...

किसानों की जीवनरेखा कृपालचंद कुहल होगी शीघ्र बहाल, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के दिए निर्देश : विपिन सिंह परमार

चित्र
 किसानों की जीवनरेखा कृपालचंद कुहल होगी शीघ्र बहाल, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के दिए निर्देश : विपिन सिंह परमार पालमपुर। सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की जीवनरेखा मानी जाने वाली कृपालचंद कुहल को शीघ्र चालू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। काफी समय से बंद पड़ी इस महत्वपूर्ण सिंचाई व्यवस्था तथा इसके लंबित मरम्मत कार्य को बिना किसी देरी के पूरा करने के लिए उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसी उद्देश्य से आज भीखाशाह मंदिर परिसर में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के अधीक्षण अभियंता विशाल जैसवाल,अधिशाषी अभियंता संदीप चौधरी, एसडीओ, जेई सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कृपालचंद कुहल की मरम्मत, इसके पुनः संचालन, विस की विभिन्न पंचायतों में पेयजल आपूर्ति तथा पानी की गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विपिन सिंह परमार ने कहा कि पिछले काफी समय से विधानसभा क्षे...

2 अगस्त 2026 को विधुत आपूर्ति सुबह 9 बजे से लेकर शाम कार्य समाप्त होने तक वाधित रहेगी !

चित्र
 विधुत उपमंडल ज्वाली के 33/11 केवी के अधीन आने वाली 11 केवी विधुत लाईन की मुरम्मत ,पेड़ो की कटाई व छंटाई के चलते 2 अगस्त 2026 को विधुत आपूर्ति सुबह 9 बजे से लेकर शाम कार्य समाप्त होने तक वाधित रहेगी ! इसके चलते विधुत केन्द्र ज्वाली के अधीन आने वाले गांव ज्वाली,चलवाड़ा, गुगलाड़ा,ढन, करडियाल ,खरोटा, वनाड़ा,जैसर, बलून,मतलाहड़, हरियां,सिद्बाथा, लाहड़ू,हार ,नाणा,देवा, हरसर ,पनालथ और हवाल की विजली आपूर्ति वंद रहेगी ! यह जानकारी विधुत उपमंडल ज्वाली के सहायक अभियंता कपिल देव ने दी और लोगों से सहयोग की अपील की है !ज्वाली से राजेश कतनौरिया

हार के बाद भी जननेता बने चमन राही, धन्यवाद यात्रा में हुआ भव्य स्वागत

चित्र
 हार के बाद भी जननेता बने चमन राही, धन्यवाद यात्रा में हुआ भव्य स्वागत अजय सूर्या नेरचौक : जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र खिलड़ा से चुनाव में पराजित होने के बावजूद अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही की लोकप्रियता बरकरार है। चुनाव के बाद निकाली गई उनकी धन्यवाद यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने कहा कि चमन राही ने व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ से ऊपर उठकर सुंदरनगर के सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ी। उनका कहना था कि राही के संघर्ष के चलते सुंदरनगर को जिला परिषद अध्यक्ष पद मिला, जिसे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस दौरान लोगों ने भविष्य में भी उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का भरोसा जताया। सभा को संबोधित करते हुए चमन राही ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि सुंदरनगर को उसका अधिकार दिलाना था। उन्होंने दावा किया कि उनके संघर्ष और राजनीतिक प्रयासों के कारण भाजपा नेतृत्व को सुंदरनगर के पक्ष में निर्णय ले...

17 अगस्त को देशभर में गरजेगा भारतीय मजदूर संघ, श्रमिक हितों की लड़ाई होगी तेज 

चित्र
 17 अगस्त को देशभर में गरजेगा भारतीय मजदूर संघ, श्रमिक हितों की लड़ाई होगी तेज   (नूरपुर:-विनय महाजन)   नूरपुर  भारतीय मजदूर संघ (भामस) ने श्रमिकों के अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का आखिरकार आज ऐलान किया है। संगठन ने 17 अगस्त को देशभर में व्यापक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की रणनीति 1 एवं 2 अगस्त को नालागढ़ में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय बैठक में तैयार की जाएगी।यह जानकारी भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा तथा उत्तर क्षेत्र के सह संगठन मंत्री अशोक कुमार ने आज फतेहपुर स्थित लोक निर्माण विभाग  विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।उन्होंने बताया कि नालागढ़ में आयोजित बैठक में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में श्रमिकों की समस्याओं, लंबित मांगों, व  संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गईं lभामस नेताओं ने बताया कि 26, 27 एवं 28 जुलाई को रांची (झारखंड) में आयोजित राष्ट्रीय बैठक में श्रमिक हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए ...

श्री सुधीर शर्मा ने विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को निराधार बताते हुए राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम करार दिया

चित्र
 श्री सुधीर शर्मा ने विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को निराधार बताते हुए राजनीतिक प्रतिशोध का परिणाम करार दिया धर्मशाला, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूर्णतः निराधार, असत्य, दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताया है। श्री सुधीर शर्मा का कहना है कि यह एफआईआर तथ्यों और कानून के आधार पर नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव में दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि राज्य की वर्तमान सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री के दबाव में विजिलेंस ब्यूरो का दुरुपयोग कर उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने और उनकी सार्वजनिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उनके अनुसार यह पूरा प्रकरण राजनीतिक प्रतिशोध का एक स्पष्ट उदाहरण है, जिसका उद्देश्य एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को बदनाम करना है। श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन तथा व्यक्तिगत वित्तीय मामलों में सदैव पूर्ण पारदर्शिता बरती है। उनकी आय, संपत्तियों एवं वित्तीय लेन-देन का समुच...

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “सांप के काटने और उससे बचाव” विषय पर व्याख्यान का आयोजन

चित्र
 -राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “सांप के काटने और उससे बचाव” विषय पर व्याख्यान का आयोजन             (नूरपुर:-विनय महाजन)                               राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में “सांप के काटने तथा उससे बचाव” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देशन में प्राणी विज्ञान विभाग तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के संयोजक व सदस्यों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ के तौर पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के 'स्नेक बाइट एंड प्रिवेंशन' प्रोजेक्ट में कार्यरत श्री निकुंज कनकोडिया व सिविल हॉस्पिटल नूरपुर में कार्यरत हेल्थ काउंसलर श्री अभिषेक कुमार ने शिरकत की।कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजक डॉ. दिलजीत सिंह द्वारा विशेषज्ञों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात, श्री अभिषेक कुमार द्वारा विद्यार्थियों को नूरपुर हॉस्पिटल में हर वर्...

कंगना रनौत का पुतला जलाने पर भड़के विधायक इंद्र सिंह गांधी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग

चित्र
 कंगना रनौत का पुतला जलाने पर भड़के विधायक इंद्र सिंह गांधी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग अजय सूर्या नेरचौक : बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सांसद सुश्री कंगना रनौत का बल्ह के दोहदी नगर निगम वार्ड में पुतला जलाए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक गांधी ने कहा कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी की पुतला जलाने की घटना में संलिप्तता पाई जाती है, तो उसे तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस प्रकार की गतिविधियां लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं हैं और प्रशासन को इस मामले में सख्त रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने हाल ही में नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सुनाई गई सजा और लगाए गए जुर्माने को न्यायसंगत, उचित एवं सराहनीय निर्णय बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई से ही भविष्य में इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।...

जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज राजपुर (पालमपुर) में  जागरूकता व्याख्यान आयोजित

चित्र
 जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज राजपुर (पालमपुर) में  जागरूकता व्याख्यान आयोजित  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSAs) एवं उप-मंडलीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कानूनी जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम  के अंतर्गत जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, राजपुर में “साइबर जागरूकता एवं साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध अभियान” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश न्यायालय पालमपुर के पैनल अधिवक्ता श्री ललित कुमार शर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर खतरों, डेटा गोपनीयता, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं साइबर अपराध रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वित्तीय लेन-देन के बढ़ते उपयोग के साथ ही पासवर्ड हैकिंग, खाता विवरणों का दुरुपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और तथाकथित “डिजिटल गिरफ्तारी” जैसी घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। अधिवक्ता शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों से सतर्क रहने, अपनी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने तथा निजी प्रमाण-पत्र साझा करने से बचने का आग्रह ...

उपायुक्त एवं अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला समिति, चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के आयोजन स्थल का दौरा

चित्र
  उपायुक्त एवं अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला समिति, चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने आज अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के आयोजन स्थल का दौरा कर मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौगान नंबर-1 से लेकर चौगान नंबर-4 तक मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, अतिक्रमण, अग्नि सुरक्षा, खाद्य गुणवत्ता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र और चम्बा के मुख्य बाजार क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए और जहां-जहां अभी भी अतिक्रमण शेष है, उसे भी अति शीघ्र हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों की आवाजाही निर्बाध बनी रहे तथा मेले की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक शौचालयों कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और...

पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई से  10.28 ग्राम चिट्टा सहित 01 आरोपी गिरफ्तार  किया सीआईए टीम  ने 

चित्र
 पुलिस जिला नूरपुर की कार्रवाई से  10.28 ग्राम चिट्टा सहित 01 आरोपी गिरफ्तार  किया सीआईए टीम  ने  (नूरपुर:-विनय महाजन)  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीआईए  नूरपुर की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक युवक को 10.28 ग्राम चिट्टा/हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है ।आज  यह  जानकारी एक प्रेस नोट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा  नूरपुर ने  देते हुए बताया कि  मामले का विवरण इस प्रकार से दिनांक 30 जुलाई 2026 को रात के समय सीआईए  नूरपुर की टीम गश्त के दौरान कंडवाल क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर नागनी माता मंदिर बस स्टॉप (कंडवाल) के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी जांच व तलाशी ली गई  l तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 10.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुई। आरोपी की पहचान साहिल (उम्र 26 वर्ष), निवासी गांव व डाकघर डागला, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) के रूप में हुई हैl पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है त...

मुख्यमंत्री ने 1,000 इलेक्ट्रिक बसों और 100 हाइड्रोजन बसों की खरीद की घोषणा की। एचआरटीसी की 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

चित्र
  मुख्यमंत्री ने 1,000 इलेक्ट्रिक बसों और 100 हाइड्रोजन बसों की खरीद की घोषणा की। एचआरटीसी की 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु ने आज सोलन जिले के क्यारीघाट से हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) के विभिन्न डिपो में तैनाती के लिए 297 नई टाइप-I इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि यह स्वच्छ, हरित, आधुनिक और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली स्थापित करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 'हिमबस प्लस कार्ड' भी लॉन्च किया, जो राज्य में डिजिटल और स्मार्ट सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई एक और महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। इनके संचालन से जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होगी, कार्बन उत्सर्जन...

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी 1 अगस्त को अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्यातिथि 

चित्र
 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी 1 अगस्त को अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्यातिथि  चम्बा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 31 जुलाई से 3 अगस्त तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 31 जुलाई को सायं 7 बजे सिहुंता पहुंचेंगे, उनका रात्रि ठहराव सिहुंता में रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष 1 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे सिहुंता से चम्बा के लिए प्रस्थान करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया सायं 8 बजे अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उनका रात्रि ठहराव चम्बा में ही रहेगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 2 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह के अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साठ उपस्थित रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे चम्बा से शिमला के लिए रवाना होंगे।

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

चित्र
  हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन के आधुनिकीकरण, सतत एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उप-मुख्यमंत्री ने आज सोलन जिला के क्यारीघाट में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की गई 297 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में निगम 1,000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। इन 297 नई बसों के शामिल होने से निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या बढ़कर 507 हो गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘हिमबस प्लस कार्ड’ की शुरुआत सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। यह स्मार्ट कार्ड एचआरटीसी की विभिन्न यात्रा रियायत योजनाओं एवं कार्डों के लाभों को एक ही कार्ड में समाहित करेगा। यह कार्ड मात्र 365 रुपये के वार्षिक सदस्यता शुल्क पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्ड का ...

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल हिम ईरा दुकान का किया शुभारंभ

चित्र
  स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच- डॉ. शांडिल हिम ईरा दुकान का किया शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन सब्ज़ी मंडी के समीप लगभग पांच लाख रुपये से ‘हिम ईरा’ भंडारण कम कैफे नवीनीकरण किए गए भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोज़गार के अवसर सृजित करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बिक्री केंद्र किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. शांडिल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलने से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी, बल्कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारंपरिक उत्पाद भी आसानी से उपलब्ध होंगे। उन्होंने प्रदेश वासियों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने हिम ईरा दुकान का अवलोकन किया तथा उपलब्ध विभिन्न स्थानीय उत्पादों की ...

हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल- डॉ शांडिल

चित्र
हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल- डॉ शांडिल संसाधन कक्ष का किया लोकार्पण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी शिक्षित राज्यों में शामिल है और शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में भी लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। डॉ. शांडिल आज यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में जिला संसाधन कक्ष का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 45 लाख रुपये की लागत से दिव्यांग बच्चों को सुगम तकनीक से शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थापित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में जिला संसाधन कक्ष का लोकार्पण किया।     स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा प्रदर्शन में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हुआ है। उन्होने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जि...

विधायक ने किया हडल पंचायत के गांव कायला का दौरा

चित्र
 विधायक ने किया हडल  पंचायत के गांव कायला का दौरा   ( नूरपुर:-विनय महाजन) नूरपुर के माननीय विधायक  रणबीर सिंह निक्का  ने आज  ग्राम पंचायत हड़ल के गाँव कायला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया।विधायक  निक्का ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित एवं चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य  रंजीत पठानिया, उप प्रधान  केवल कृष्ण, वार्ड सदस्य  आशा रानी,  पूर्ण चंद, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य अशोक कुमार,  अनिल शर्मा,  बिट्टू शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई; दो अलग-अलग मामलों में लापता युवतियां सकुशल बरामद 

चित्र
 पुलिस जिला नूरपुर द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई; दो अलग-अलग मामलों में लापता युवतियां सकुशल बरामद  (नूरपुर:-विनय महाजन) पुलिस जिला नूरपुर द्वारा जन-सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने दायित्व के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं/युवतियों को सकुशल तलाशने में बड़ी सफलता हासिल की गई है । यह जानकारी एक प्रेस नोट में एडिशनल एस पी  डी सी  वर्मा  नूरपुर मे  देते हुए बताया कि थाना ज्वाली के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी संख्या 132/2026 अधीन धारा 87 भारतीय दंड संहिता के तहत एक गुमशुदगी के मामले में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 29 जुलाई 2026 को लापता युवती को सकुशल ट्रेस कर लिया है । नियमानुसार आवश्यक  पूर्ण की जा रही हैं । और दूसरा मामलाथाना रैहन में दर्ज प्राथमिकी संख्या 72/2026 अधीन धारा 140(3) भारतीय दंड संहिता के तहत लापता महिला के मामले में साइबर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से बरेली (उत्तर प्रदेश) में ट्रेस की गई। तत्पश्चात, थाना रेहन की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को उत्तर प्रदे...

जसूर पीएचसी में पानी घुसा,मरीजो को उपचार में आई दिक्कत

चित्र
 जसूर पीएचसी में पानी घुसा,मरीजो को उपचार में आई दिक्कत (नूरपुर:-विनय महाजन)                                    नूरपुर प्रदेश के जसूर कस्बे  में आज हुई दोपहर मूसलाधार वारिश से कस्बे की पीएचसी में पानी घुस गया।जिसके चलते वहां उपचार करने आये मरीजो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।पीएचसी में तैनात डॉक्टर मंगल दास ने बताया कि गत रात हुई बारिश से पानी पीएचसी के कमरों में आ गया था,जिसके चलते कमरों में कीचड़ व मिट्टी जमा हो गयी थी।उन्होंने कहा कि भवन में कम्प्यूटर ,वैक्सीन रेफ्रिजरेटर आदि को पानी आने से खराबी व समस्या पैदा हो सकती है।बगैरहवही आज इलाज करवाने आई एक महिला जिसे बुखार था,उसको पानी मे चलकर अपना उपचार करवाना पड़ा।स्थानीय नागरिकों न सरकार से  आग्रह किया है कि उक्त गली में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि उपचार करवाने आ रहे मरीजो को परेशानी का सामना न करना पडे l इस अवसर पर  पूर्व पार्षद रवि नैय्यर का कहना है कि पिछले वर्ष भी उक्त नाली की सफाई की गयी थी,जब तक इस...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: