एचपी एसईटी 2026 (बायोलॉजी) में निखिल मिन्हास ने लहराया परचम, शिक्षा जगत में बढ़ाया जिला मंडी का मान

 एचपी एसईटी 2026 (बायोलॉजी) में निखिल मिन्हास ने लहराया परचम, शिक्षा जगत में बढ़ाया जिला मंडी का मान



अजय सूर्या (मंडी): मंडी जिले की ग्राम पंचायत नैन, डाकघर गोपालपुर, तहसील सरकाघाट के होनहार युवा निखिल मिन्हास ने एचपी एसईटी 2026 (बायोलॉजी) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

निखिल मिन्हास ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (जीएसएसएस) गोपालपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एमएलएसएम कॉलेज, सुंदरनगर से बी.एससी., सुंदरनगर से बी.एड. तथा स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय (एसवीजीसी), घुमारवीं से एम.एससी. की डिग्री हासिल की।

इससे पहले भी निखिल ने हिमाचल प्रदेश टीजीटी मेडिकल भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी और दस्तावेज़ सत्यापन तक पहुँचे थे। हालांकि अंतिम मेरिट सूची में वे एक अंक से भी कम के अंतर से चयनित नहीं हो सके। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखते हुए अब एचपी एसईटी 2026 (बायोलॉजी) में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का एक बार फिर प्रमाण दिया है।

निखिल के परिवार में शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण है। उनकी छोटी बहन नैंसी मिन्हास ने भी हाल ही में हिमाचल प्रदेश टीजीटी मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी विद्यालय में टीजीटी (मेडिकल) के रूप में अपनी सेवाएँ शुरू की हैं। भाई-बहन की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

शैक्षणिक क्षेत्र के साथ-साथ निखिल एक समय प्रसिद्ध एजुकेशनल यूट्यूबर भी रहे हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 1.40 लाख (140K+) से अधिक सब्सक्राइबर थे, जहाँ वे प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा करते थे। वर्ष 2022 में उन्होंने उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से यूट्यूब छोड़ दिया।

निखिल मिन्हास की यह सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, गुरुजनों, मित्रों तथा क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर