पुलिस जिला नूरपुर द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई; दो अलग-अलग मामलों में लापता युवतियां सकुशल बरामद 

 पुलिस जिला नूरपुर द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई; दो अलग-अलग मामलों में लापता युवतियां सकुशल बरामद 


(नूरपुर:-विनय महाजन)

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा जन-सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने दायित्व के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं/युवतियों को सकुशल तलाशने में बड़ी सफलता हासिल की गई है । यह जानकारी एक प्रेस नोट में एडिशनल एस पी  डी सी  वर्मा  नूरपुर मे  देते हुए बताया कि थाना ज्वाली के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी संख्या 132/2026 अधीन धारा 87 भारतीय दंड संहिता के तहत एक गुमशुदगी के मामले में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दिनांक 29 जुलाई 2026 को लापता युवती को सकुशल ट्रेस कर लिया है । नियमानुसार आवश्यक  पूर्ण की जा रही हैं । और दूसरा मामलाथाना रैहन में दर्ज प्राथमिकी संख्या 72/2026 अधीन धारा 140(3) भारतीय दंड संहिता के तहत लापता महिला के मामले में साइबर व तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से बरेली (उत्तर प्रदेश) में ट्रेस की गई। तत्पश्चात, थाना रेहन की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण कर नियमानुसार प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।