विधायक ने किया हडल पंचायत के गांव कायला का दौरा

 विधायक ने किया हडल  पंचायत के गांव कायला का दौरा


  ( नूरपुर:-विनय महाजन)

नूरपुर के माननीय विधायक  रणबीर सिंह निक्का  ने आज  ग्राम पंचायत हड़ल के गाँव कायला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया।विधायक  निक्का ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित एवं चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ब्लॉक समिति सदस्य  रंजीत पठानिया, उप प्रधान  केवल कृष्ण, वार्ड सदस्य  आशा रानी,  पूर्ण चंद, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य अशोक कुमार,  अनिल शर्मा,  बिट्टू शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में