फतेहपुर में एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए तेजी के निर्देश

 फतेहपुर में एचपी शिवा परियोजना की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए तेजी के निर्देश


(नूरपुर:-विनय महाजन) 

नूरपुर जिला कांगड़ा के फतेहपुर में एचपी शिवा परियोजना की प्रगति को लेकर विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई बैठक में जल शक्ति, शाह नहर, विद्युत और बागवानी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विपिन लूणा, सहायक अभियंता फतेहपुर अभिलाष, सहायक अभियंता राजा का तालाब अमित रंधावा, शाह नहर विभाग के सहायक अभियंता वलजिन्द्र सिंह और विद्युत विभाग उपमंडल फतेहपुर के सहायक अभियंता अभिजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एचपी शिवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गईं l एचपी शिवा परियोजना फतेहपुर के किसानों की आय बढ़ाने और बंजर भूमि को बागवानी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र की अधिक से अधिक भूमि को बागवानी के दायरे में लाकर किसानों को इसका सीधा लाभ पहुंचाया  जायेl परियोजना के पहले चरण में करीब 200 हेक्टेयर भूमि पर फलदार बागीचे विकसित किए जा रहे हैं, जबकि आगामी चरणों में करीब 6 से 8 हजार हेक्टेयर भूमि को बागवानी के दायरे में लाने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण के लिए 115 हेक्टेयर भूमि का चयन भी किया जा चुका है, जिसमें 20 क्लस्टर तैयार हो चुके हैंl आज जल शक्ति, विद्युत, शाह नहर और बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा की गई है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि फतेहपुर की बंजर भूमि हरी-भरी बने और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो।फतेहपुर में एचपी शिवा परियोजना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में किसानों की आय बढ़ाने और बंजर भूमि को बागवानी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने अधिकारियों को परियोजना के कार्यों में तेजी लाने और बेहतर विभागीय समन्वय के निर्देश दिए

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार