लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह   सेब सीजन से पहले मुख्य सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों को बेहतर बनाने के निर्देश 

 लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह

सेब सीजन से पहले मुख्य सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों को बेहतर बनाने के निर्देश 



कुल्लू,:  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को कुल्लू–मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।  मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

     निरीक्षण के दौरान मंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उनके समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी रखीं। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विक्रमादित्य सिंह ने सियोबाग, काईस, अरछंडी, करजां और नग्गर सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू से मनाली लेफ्ट बैंक सड़क सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान इस सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद इसके पुनर्स्थापन और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर डंगे, कल्वर्ट तथा अन्य सुरक्षा कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कुल्लू के गेमन ब्रिज से मनाली तक के इस सड़क मार्ग को सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधीन लाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि इसके रखरखाव और सुदृढ़ीकरण को और प्रभावी बनाया जा सके।

     मंत्री ने कहा कि इस मार्ग से जुड़े किसान, जनप्रतिनिधि तथा होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर अपनी चिंताएं उनके समक्ष रखी थीं। इसी के दृष्टिगत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क को हर समय सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अपनी उपज के परिवहन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

     उन्होंने कहा कि लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसके सुदृढ़ीकरण के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूमशु लिंक रोड के निर्माण एवं सुधार के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त पीडीएनए  के तहत मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति मिलेगी।

     उन्होंने कहा कि भुंतर–मणिकरण सड़क बहुत महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इस मार्ग पर पार्वती नदी के किनारे सुरक्षा डंगे एवं अन्य संरक्षण कार्य सेंट्रल रोड फंड के माध्यम से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर इन कार्यों का निरीक्षण करेंगे और इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित