नूरपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

 नूरपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद


नूरपुर (कांगड़ा):  विनय महाजन /

जिला कांगड़ा के नूरपुर में ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।


बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की। इस अवसर पर विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक और बूथ स्तर पर नई कार्यकारिणियों का जल्द गठन किया जाएगा, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जा सके।


उन्होंने दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा पेपर लीक के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाकर कांग्रेस की बात प्रभावी ढंग से रखने का आह्वान किया।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत बनाए और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखे।


उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जनसमर्थन के दम पर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा प्रदेश की राजनीति में भाजपा आंतरिक मतभेदों से जूझ रही है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार