सावन मास में शिवभक्ति की मिसाल: नैना जीप ऑपरेटर यूनियन ने लगाया पाँच क्विंटल दूध की खीर का विशाल भंडारा

 सावन मास में शिवभक्ति की मिसाल: नैना जीप ऑपरेटर यूनियन ने लगाया पाँच क्विंटल दूध की खीर का विशाल भंडारा


अजय सूर्या रिवालसर : पवित्र सावन मास के शुभ अवसर पर नैना जीप ऑपरेटर यूनियन रिवालसर ने हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ भव्य खीर भंडारे का आयोजन किया। भगवान भोलेनाथ की कृपा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यूनियन के प्रधान अजय कुमार ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले लगभग पाँच वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष करीब पाँच क्विंटल दूध से खीर तैयार कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में शांति, खुशहाली और समृद्धि के साथ-साथ सभी परिवारों के सुखमय जीवन की कामना के उद्देश्य से किया गया।

यूनियन के सलाहकार इंद्र पाल ने बताया कि सावन मास एवं आगामी अष्टमी मेले के उपलक्ष्य में आयोजित इस भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और भगवान शिव के जयघोषों से परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर नैना जीप ऑपरेटर यूनियन के उपप्रधान प्रकाश चंद, मुख्य सलाहकार एवं भूतपूर्व सैनिक इंद्र पाल, भुवनेश्वर, कोषाध्यक्ष, सचिव ठाकर दास, दुनी चंद तथा यूनियन के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

                                   : यूनियन प्रधान अजय कुमार एवं मुख्य सलाहकार इंद्र पाल शर्मा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार