राजपुर डाकघर को बन्द कर दिये जाने को लेकर प्रवीन कुमार ने सांसद डा राजीव भारद्वाज को लिखा पत्र

 राजपुर डाकघर को बन्द कर दिये जाने को लेकर प्रवीन कुमार ने सांसद डा राजीव भारद्वाज को लिखा पत्र


गीतापीठ ( चिम्वलहार ) व राजपुर डाकघर को बन्द कर दिये जाने साथ ही घुग्गर गैस एजेंसी द्वारा बुकिंग को लेकर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने सांसद डा राजीव भारद्वाज को लिखा पत्र

 पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने स्थानीय सांसद डाक्टर राजीव भारद्वाज को पत्र लिखकर उनका ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए पत्र में लिखा है कि पालमपुर हल्के के अन्तर्गत वर्षों से चल रहे डाकघर गीतापीठ ( चिम्वलहार ) व डाकघर राजपुर को विगत दिनों विभाग ने बन्द कर दिया है। इस विषय को लेकर स्थानीय जनता में निरन्तर भारी रोष पनप रहा है । 

           

          इसी के साथ पूर्व विधायक ने पत्र में जिक्र किया है कि बतौर विधायक उन्होंने अथक प्रयासों से घुग्गर में खाद्य आपूर्ति विभाग की गैस एजेंसी खुलवाई थी । उस वक्त यह क्षेत्र पंचायत की परिधि में आता था । जबकि वर्तमान में इस गैस एजेंसी का संचालन नगर निगम पालमपुर के वार्ड नम्बर छ: घुग्गर स्थित एस एस वी चोक कार्यालय से हो रहा है।

 

          कुल मिलाकर अव एक ही नगर निगम के दायरे में दो गैस एजेंसियां अलग अलग नियमों के अन्तर्गत कार्य कर रही हैं। एक तरफ निजी गैस एजेंसी नगर निगम के क्षेत्राधिकार में 25 दिन के बाद जबकि दूसरी सरकारी एजेंसी 45 दिनों के वाद गैस बुकिंग कर रही है।


            इस विषय को लेकर जव गैस एजेंसी मुख्यालय में उपभोक्ताओं में वाद विवाद हो रहा है तो सटीक सा जबाव मिल रहा है कि हम भारत सरकार के नियमों में बन्धे हुए कार्य कर रहे है। जबकि आज पांच साल से ऊपर समय हो गया पालमपुर नगर निगम को बने हुए ।


          पत्र में पूर्व विधायक ने लिखा है डाक्टर साहब , आप एक अति योग्य कर्मशील कर्मठ एवं ईमानदार सांसद हैं। आपने कांगड़ा - चम्वा संसदीय क्षेत्र की भारतवर्ष के सर्वोच्च सदन में बुलन्द आवाज़ बनकर हर विषय को बड़ी प्रमुखता से उठाया है।  


         उदाहरणार्थ यह उसी का नतीजा है । अंग्रेजो के वक्त से चली आ रही पठानकोट - जोगिन्द्र नगर रेलवे लाइन को ब्रोडगेज करने की लम्बे समय से चली आ रही मांग को आपने जिस गम्भीरता के साथ देश की महा पंचायत अ लोकसभा में बखूबी उठाया ।


        नतीजन आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के कुशल नेतृत्व में ओर आपके अथक प्रयासों से फोर लाईन की तरह रेलवे विभाग ने भी बाकायदा सर्वे शुरू करके ब्रोडगेज रेलवे लाइन की परिधि में आने वाली जमीन को चिन्हित करना शुरू कर दिया है।

    

      पूर्व विधायक ने अव सांसद महोदय से उपरोक्त दोनों विषयों के सन्दर्भ में सादर अनुरोध किया है कि इन दोनों मामलों को सम्बधित विभागों के माननीय मन्त्रियों के समक्ष उठाकर दोनों डाकघरों की यथावत स्थिति बहाल करवाने व पालमपुर नगर निगम के दायरे में जिस तरह निजी पालम गैस एजेंसी 25 दिन के वाद बुकिंग करके गैस सिलेंडर मुहैया करवा रही है उसी तरह सरकारी गैस एजेंसी को भी यही नियम लागू करवाने के आदेश जारी करवाने की कृपा करें ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार