नशे के खिलाफ एक जुट होकर कार्य करना होगा - उपायुक्त अगस्त माह में सभी नशा मुक्ति केंद्रों में होगा निरीक्षण

 नशे के खिलाफ एक जुट होकर कार्य करना होगा - उपायुक्त अगस्त माह में सभी नशा मुक्ति केंद्रों में होगा निरीक्षण



विशेष कार्यशाला का होगा आयोजन

जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
बैठक में एक एनजीओ की प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए कहा कि 13-14 आयु के बच्चे भी सिरिंज से नशे ले रहे है। ऐसे कई मामले हमारे पास आ रहे है। इससे जहां बच्चों के हैपेटाइटिस के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है, वही बच्चों की जान को खतरा बन रहा है। नशे की चपेट में आ चुके बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग होना बेहद जरूरी है। 
उपायुक्त ने कहा इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। हमें अपनी पीढ़ी को बचाने के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करना है। उन्होंने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की संपत्ति की जांच करने की दिशा में पुलिस तीव्रता से कार्य करें। राजस्व विभाग ऐसे मामलों में तुरंत निशानदेही रिपोर्ट पुलिस को सौंपे।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अगस्त माह में जिला के सभी नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसमें केंद्रों में तय मानकों के हिसाब से हर पहलू का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों के साथ विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें अन्य हितधारकों को भी शामिल किया जाएगा। कार्यशाला में विशेषज्ञ मार्गदर्शन करेंगे।

बैठक में जिला में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा जिला में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध की गई कार्रवाई, दर्ज मामलों तथा चलाए गए विशेष अभियानों की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा जागरूकता एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों से इस दिशा में समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

यह रहे मौजूद
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्ञान सागर नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ यशपाल रांटा, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश, एसडीएम डोडरा क्वार कीर्ति चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा, डीएसपी वरुण पटियाल, डीएसपी शक्ति सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत लखनपाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ