झूठी व भड़काऊ खबरें फैलाकर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी अव - एसपी नूरपुर

 झूठी व भड़काऊ खबरें फैलाकर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई  होगी अव - एसपी नूरपुर 


 नूरपुर से विनय महाजन                                                   

नूरपुर   प्रदेश के जिला पुलिस नूरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी वर्मा ने एक प्रेस नोट में इस बात को स्पष्ट किया है कि दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार को  नागनी मेले मे  सोशल मीडिया पर दो महिलाओं के साथ मारपीट का एक वीडियो प्रसारित हुआ मामला  नूरपुर पुलिस के ध्यान मेंआया है कि कुछअसामाजिक तत्वों द्वारा इस घटना को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है जिसमें इसे साम्प्रदायिक रंग देते हुए झूठा दावा किया जा रहा है जो कि बिल्कुल गलत व तथ्यहीन  है । जिला   पुलिस नूरपुर  ऐसे सभी अपुष्ट, भ्रामक और गलत दावों का पूर्णतः खंडन करती हैऔर  स्पष्ट किया जाता है कि यह घटना विशुद्ध रूप से एक कानून-व्यवस्था से संबंधित मामला है, जिसमें कथित चोरी (चेन स्नेचिंग) एवं उसके पश्चात भीड़ द्वारा की गई मारपीट शामिल है। इस घटना का किसी भी प्रकार से कोई साम्प्रदायिक पहलू नहीं है । जिला पुलिस  नूरपुर यह भी स्पष्ट करती है कि इस घटना के संदर्भ में पुलिस थाना नूरपुर में पहले ही अभियोग संख्या 188/2026 अधीन धारा 126(2), 115(2) व 3(5) बी एन एस  पंजीकृत किया जा चुका है l वीडियो में दिखाई दे रही दोनों महिलाओं के खिलाफ *पंजाब  में एन डी पी एस  एक्ट  चोरी व स्नेचिंग के विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं व पुलिस थाना नूरपुर में इन दोनों महिलाओं के खिलाफ चेन स्नेचिंग का अभियोग संख्या 189/2026 अधीन धारा 304 व 3(5) बी एन एस मे  पंजीकृत किया गया है। नूरपुर पुलिस के द्वारा मामले की निष्पक्ष व गहन जांच जारी है, तथा दोनों प्रकरणों में सुसंगत साक्ष्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी ।वर्मा ने बताया कि  किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है तथा घटना के मारपीट पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। नूरपुर पुलिस जनता  से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी घटना को साम्प्रदायिक रंग देकर या तथ्यों की पुष्टि किए बिना कोई भी भ्रामक, अफवाहपूर्ण सूचना शेयर न करें। झूठी व भड़काऊ खबरें फैलाकर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित