उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्यातिथि

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे ,मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्यातिथि


चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 1 अगस्त को करेंगे विकासात्मक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण 
चंबा, 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री 31 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे। 
उपमुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 31 जुलाई को दोपहर बनीखेत पहुंचेंगे, यहां उनका संक्षिप्त ठहराव रहेगा। इसके उपरांत वह सायं 5 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8:30 बजे चंबा चौगान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे। 
मुकेश अग्निहोत्री 1 अगस्त को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
उपमुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे चंबा चौगान में अग्निशमन व्यवस्था के सुधार कार्य की आधारशिला रखने के पश्चात 11:30 बजे ग्राम पंचायत साच में पेयजल योजना साच-परेल-सुल्तानपुर के संवर्धन कार्य का उद्घाटन करेंगे।
 मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 1 बजे भाला में बहाव सिंचाई योजना भाला-टिपरी-चलेरा का भूमि पूजन करने के पश्चात दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत साहू में बहाव सिंचाई योजना के पुनर्निर्माण (रीमॉडलिंग) कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। 
उपमुख्यमंत्री दोपहर बाद जिला ऊना के लिए प्रस्थान करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ