एचपीयू निरीक्षण समिति ने किया शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर का निरीक्षण

 एचपीयू निरीक्षण समिति ने किया शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर का निरीक्षण


पालमपुर। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर में बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से आई निरीक्षण समिति ने महाविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उप प्राचार्य प्रोफेसर कल्पना ऋषि ने समिति का औपचारिक स्वागत किया।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की संबद्धता (Affiliation) का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के तहत बी.ए., बी.एससी. (मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल), बी.कॉम., एईडीपी, एम.ए. (अर्थशास्त्र, अंग्रेजी एवं हिंदी), एम.एससी. जूलॉजी, एम.कॉम., बीसीए, बीबीए तथा पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों का आकलन किया गया।


समिति ने महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब सहित अन्य शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद समिति ने उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को संबंधित पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए संतोषजनक पाया।


निरीक्षण समिति में विश्वविद्यालय के उपकुलपति नामित सदस्य प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह नारटा के अलावा विषय विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार, प्रो. कुलदीप कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. हरनाम सिंह, डॉ. किशोर कुमार, डॉ. महेंद्र सिंह तथा डॉ. तिलकराज शर्मा शामिल रहे।


महाविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और उच्च शिक्षा के मानकों को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित