नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: 151.9 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

 नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: 151.9 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार |


 (नूरपुर:-विनय महाजन)

नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक और सफलता हासिल की है। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव बाईं अटारियां में एक युवक को उसके मकान से 151.9 ग्राम चरस/भांग के साथ पकड़ा है।29 जुलाई 2026 को थाना डमटाल की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान कन्दरोडी फाटक के पास मौजूद थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि कौशल नाम का व्यक्ति अपने घर से चरस/भांग बेचने का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कानूनी प्रक्रिया पूरी कर स्वतंत्र गवाहों के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी।नियमानुसार घर की तलाशी लेने पर कमरे में रखे बेड के रैक की दराज से पारदर्शी लिफाफा मिला। इसे खोलने पर बत्तीनुमा पदार्थ पाया गया, जिसका वजन करने पर 151.9 ग्राम चरस/भांग पाई गई। पुलिस ने मादक पदार्थ को मौके पर सील कर कब्जे में ले लिया।यह  जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस नूरपुर अधीक्षक के कार्यालय द्वारा दी गई है आरोपी कौशल (24 वर्ष), पुत्र श्री केवल सिंह, निवासी गांव बाईं अटारियां, डाकघर कन्द्रोडी, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)lउपरोक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल मेंएफ आई आर  संख्या 126/2026, धारा 20-61-85 एन डी एन्ड पीएस  एक्ट  के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ