चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

 चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौगान में एक नाले में पानी की निकासी न होने के कारण वरसात के दिनों में पानी का वहाव सड़क पर आने के कारण चौगान बाजार की सड़क की हालत दयनीय हो गयी है। इस अवसर पर सामाजिक संस्था सुधार सभा के प्रधान प्रमोद महाजन ने बताया की फोरलेन निर्माण के कारण वरसात में मिट्टी बह कर नाले में इकट्ठा हो जाती है जिसके कारण नाला बंद होने के कारण पानी सड़क पर आता है। उन्होंने बताया की सड़क की हालत इतनी दयनीय हो गयी है की कुछ जगह तो पता नहीं लगता की सड़क पर गड्ढे है या गड्डो में सड़क है। उन्होंने बताया की वरसात होने पर सड़क पर पानी से गाड़ियों की आवाजही से दुकानदारों को कीचडनुमा छिंटो का सामना करना पड़ रहा है तथा ज़ब सड़क सूखती है तो धूल दुकानों पर हमला करती है

 उन्होंने बताया की कुछ दिन पूर्व स्थानीय व्यापारियों के साथ इस मुद्दे को लेकर एसडीएम से मिले थे तथा एसडीएम ने संबंधित विभाग के साथ पत्राचार कर इस समस्या का हल करवाने को आश्वासन दिया था। प्रमोद महाजन ने बताया की वुधवार को फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर उमा प्रताप सिंह ने व्यापारियों के साथ चौगान स्थित नाले का दौरा किया तथा अश्वस्त किया की गुरुवार को यदि मौसम साफ रहेगा तो इस नाले की सफाई जेसीवी तथा लेवर के साथ करवा दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार