कुल्लू: जल शक्ति विभाग के जेई लाभ सिंह हत्याकांड का खुलासा, महिला डॉक्टर समेत परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार

 कुल्लू: जल शक्ति विभाग के जेई लाभ सिंह हत्याकांड का खुलासा, महिला डॉक्टर समेत परिवार के 4 सदस्य गिरफ्तार


कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या के चर्चित 'ब्लाइंड मर्डर' केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला डॉक्टर समेत उनके परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अवैध संबंधों का शक बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो 

जांच में खुलासा हुआ है कि 24 जुलाई को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने जेई लाभ सिंह को पानी की पाइपलाइन चेक करने के बहाने अपने गांधीनगर स्थित घर पर बुलाया था। आरोप है कि घर पहुँचते ही महिला के पति (जो लाहौल-स्पीति में डॉक्टर हैं), ससुर और देवर ने मिलकर जेई के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद, गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें उनके कार्यालय के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

परिजनों को जब जेई अपनी स्कूटी के पास घायल अवस्था में मिले, तो उन्हें पहले कुल्लू अस्पताल और बाद में गंभीर हालत के चलते एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जहाँ दो दिन के उपचार के बाद उनकी मौत हो गई।

एएसपी संजीव चौहान के नेतृत्व में गठित एसआईटी (SIT) ने चार दिनों की गहन जांच के बाद इस गुत्थी को सुलझाया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और घर की नौकरानी के बयानों को आधार बनाकर आरोपियों तक पहुँचने में सफलता हासिल की। नौकरानी के बयानों को मजिस्ट्रेट के समक्ष भी दर्ज कराया गया है।

आरोपियों की पृष्ठभूमि

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी एक ही परिवार से हैं:

महिला डॉक्टर: कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत।

पति: लाहौल-स्पीति में तैनात डॉक्टर।

ससुर और देवर: मामले में सह-आरोपी।

पुलिस अब सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित