मंडी में महिला कांग्रेस ने फूंका सांसद कंगना रनौत का पुतला, चप्पल से पोस्टर को पीटा

मंडी में महिला कांग्रेस ने फूंका सांसद कंगना रनौत का पुतला, चप्पल से पोस्टर को पीटा


मंडी : अजय सूर्या /

हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए गए प्रदर्शन के उपरांत मंडी लोकसभा सीट से सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने जेन युवतियों पर कमेंट किया उन्हें जेनरेशन गटर करार दिया ।इससे कांग्रेस की महिला नेत्रियों में काफी नाराजगी है जिसको लेकर आज मंडी के दोहुँदी में कंगना के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाज़ी की ।कंगना रनौत के कागज से बने पोस्ट पर फोटो रखकर चप्पलों से पिटा और फिर आग लगा दी इस दौरान लगातार कंगना रनौत के खिलाफ महिला नेता जोरदार नारेबाजी करते रहें।इस दौरान महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद का पुतला फूंका।इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर और महिला कांग्रेस जिला मंडी की अध्यक्षा अंजय कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं ।प्रदेश अध्यक्षा तृप्ता ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत अपनी टिप्पणी के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे।उन्होंने कहा कि कंगना एक महिला सांसद और सेलिब्रिटी होते हुए उन्हें यह शोभा नहीं देता की महिलाओं पर इस तरह की बड्डी टिप्पणी करें उन्हें सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए साथ ही भारतीय जनता पार्टी को ऐसी महिला संसद पर कार्रवाई भी करनी चाहिए और इस तरह की बयानबाजी इस देश की महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित