संदेश

नैनीताल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नैनीताल के बेतालघाट गोलीकांड के तीन फरार आरोपी यूपी के भीरा से गिरफ्तार

चित्र
  नैनीताल के बेतालघाट गोलीकांड के तीन फरार आरोपी यूपी के भीरा से गिरफ्तार गिरफ्तारी के दौरान तनी पिस्तौलें, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा लखीमपुर खीरी/नैनीताल उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हों, क़ानून के शिकंजे से बच नहीं सकते। नैनीताल जिले के चर्चित बेतालघाट गोलीकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कस्बे से दबोच लिया। यह कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे अंजाम दी गई, जब आरोपी खुलेआम बाजार में घूम रहे थे। मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदते समय धरे गए आरोपी मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी भीरा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठी उत्तराखंड पुलिस ने अचानक उन्हें घेर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान दी थी। हालाँकि पुलिस टीम की सतर्कता और साहसिक रणनीति से किसी बड़ी वारदात को होने से टाल दिया गया और तीनों को काबू कर लिया गया। थानाध्यक्ष...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: