संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षा को समर्पित 37 वर्ष की दीर्घ सेवाओं के बाद असीम अग्रवाल हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई।

चित्र
  शिक्षा को समर्पित 37 वर्ष की दीर्घ सेवाओं के बाद असीम अग्रवाल हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई। शाहपुर : जनक पटियाल / गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैत में शिक्षा विभाग में लंवे समय तक अपनी सेवाएं प्रदान करने के उपरांत  असीम अग्रवाल सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समरोह का आयोजन किया गया।  समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों, शिक्षकों तथा वच्चों ने भाग लेकर  असीम अग्रवाल के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर उन्हें फूल - मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई। वक्ताओ ने कहा कि  असीम अग्रवाल ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए और सदैव विधार्थियों के सर्वागीण विकास को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व, अनुशासन एवं समर्पण की भावना विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास़ोत बनी रहेगी।  विदाई समरोह के दौरान वातावरण उस समय भावुक हो उठा जब श्री असीम अग्रवाल ने अपने सहकर्मियों एवं...

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत दवा विक्रेताओं एवं केमिस्ट दुकानों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान

चित्र
  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत दवा विक्रेताओं एवं केमिस्ट दुकानों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में फार्मास्युटिकल रिटेलर्स/केमिस्ट की दुकानों की सघन और व्यापक चेकिंग के लिए एक विशेष राज्य-स्तरीय अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में एनडीपीएस अधिनियम और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना था। पुलिस जिला नूरपुर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी प्रमुख बाजारों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर और दवा विक्रेताओं के रिकॉर्ड, लाइसेंस और दवाइयों के स्टॉक का पुलिस टीमों एवं स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। चेकिंग के दौरान दवा विक्रेताओं के वैध ड्रग लाइसेंस, दवाइयों के क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड, प्रतिबंधित/शेड्यूल दवाओं के स्टॉक और एक्सपायरी डेट की बारीकी से जांच की गई।सभी केमिस्ट और फार्मासिस्टों को सख्त हिदायत दी गई कि वे बिना वैध डॉक्टर पर्ची के कोई भी प्रतिबंधित या नशीली दवा न ...

इनर व्हील क्लब नूरपुर व नगर परिषद नूरपुर के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज 20 टीवी किट मुफ्त वितरित की गई

चित्र
  इनर व्हील क्लब नूरपुर व नगर परिषद नूरपुर के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज 20 टीवी किट मुफ्त वितरित की गई  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर के स्वास्थ्य केंद्र में आज टी वी मुक्त भारत अभियान का एक कार्यक्रम जागरूकता के रूप में आयोजित किया गयाl इस कार्यक्रम में लगभग 20 टी वी मरीज को पोषण के लिए भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत टी वी किट वितरित की गई l इस अवसर पर इनर व्हील क्लब नूरपुर व नगर परिषद की अध्यक्षा नीति महाजन की सरकार यह कार्यक्रम आयोजित किया गयाl यह जानकारी इनरवियर क्लब की सोनिया महाजन ने देते हुए बताया कि इनर व्हील क्लब नूरपुर भारत सरकार के इस अभियान में पूरा सहयोग देगाl वहीं इसी क्लब की अध्यक्षा व नूरपुर नगर परिषद की अध्यक्षा नीति महाजन ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि सरकार के इस अभियान को धरातल पर लाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेl उन्होंने इस अवसर पर एक संदेश देते हुए लोगों से आग्रह किया टीवी नामक रोग को छुपाया न जाए नजदीक...

पालमपुर शहर के सौंदर्यीकरण और विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया

चित्र
पालमपुर शहर के सौंदर्यीकरण और विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया पालमपुर शहर के सौंदर्यीकरण और विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब क्लॉक टावर रोटरी चौक पालमपुर द्वारा निर्मित का भव्य शुभारंभ किया गया। रोटरी क्लब की इस विशेष पहल के तहत लगभग 15 लाख रुपए की लागत से इस आधुनिक चौक का निर्माण कार्य संपन्न किया गया है। जनहित और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने वाले इस सुंदर चौक का लोकार्पण क्षेत्र की कई शीर्ष राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस ऐतिहासिक और गरिमापूर्ण उद्घाटन समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल और स्थानीय विधायक आशीष बुटेल उपस्थित रहे। शहर के विकास और इस सामाजिक पहल को सराहने के लिए पालमपुर नगर निगम की महापौर राधा सूद ने भी कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने रोटरी क्लब पालमपुर के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के साथ-साथ जब सामाजिक संस्थाएं इस तरह आगे आकर शहर के विका...

सिराज लंबाथाच कॉलेज में साइंस फैकल्टी हटाने के विरोध में एसएफआई का विशाल छात्र प्रदर्शन

चित्र
  सिराज लंबाथाच कॉलेज में साइंस फैकल्टी हटाने के विरोध में एसएफआई का विशाल छात्र प्रदर्शन मंडी : अजय सूर्या / स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेतृत्व में सिराज लंबाथाच कॉलेज में प्रस्तावित साइंस फैकल्टी हटाने के निर्णय के विरोध में सोमवार को विशाल एवं शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों, युवाओं तथा क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने भाग लेकर शिक्षा के अधिकार की रक्षा के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई। एसएफआई ने आरोप लगाया कि कॉलेज से साइंस फैकल्टी हटाने का निर्णय क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। संगठन का कहना है कि सिराज एक दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्र है, जहां अधिकांश छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। ऐसे में साइंस फैकल्टी समाप्त होने पर विद्यार्थियों को दूर-दराज़ के कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिससे उनकी उच्च शिक्षा प्रभावित होगी और कई छात्र-छात्राओं के सामने पढ़ाई बीच में छोड़ने की नौबत आ सकती है। प्रदर्शन के दौरान एसएफ...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं का एक्सपोजर विजिट आयोजित

चित्र
  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं का एक्सपोजर विजिट आयोजित रिवालसर : अजय सूर्या / बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिवालसर की छात्राओं के लिए एक शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सुमित्रा ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्राओं ने पुलिस चौकी रिवालसर, सिविल अस्पताल रिवालसर, डाकघर रिवालसर तथा पंजाब नेशनल बैंक रिवालसर का भ्रमण किया। विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को अपने-अपने विभाग की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सेवाओं तथा नागरिकों के लिए उनकी उपयोगिता की विस्तृत जानकारी दी। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न सरकारी संस्थानों की कार्यप्रणाली से परिचित कराना, उनमें जागरूकता बढ़ाना तथा आत्मविश्वास का विकास करना था। इस अवसर पर विद्यालय की 43 छात्राओं ने भाग लिया। उनके साथ अध्यापिका निशा शर्मा, शशि निहाल तथा ललित कुमार भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस शैक्षणिक भ्रमण को छात्राओं के लिए ज्...

कांग्रेस के तीन पार्षदों और एक पूर्व प्रत्याशी पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप,

चित्र
  कांग्रेस के तीन पार्षदों और एक पूर्व प्रत्याशी पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के आरोप, उपायुक्त को सौंपी शिकायत   निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग आरोप सिद्ध होने पर निर्वाचित पार्षदों की सदस्यता पर भी पड़ सकता है प्रभाव धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में 1 जुलाई को प्रस्तावित मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से ठीक पहले स्थानीय राजनीति में नया विवाद सामने आया है। कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचित पार्षदों तथा एक पूर्व पार्षद प्रत्याशी पर सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण करने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में उपायुक्त कांगड़ा को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित कांग्रेस नेताओं ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया है। उनका कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही निर्वाचित पार्षदों के मामलों में उनकी सदस्यता पर भी कानूनी प्रभाव पड़ सकता है। जिन नेताओं पर आरोप लगाए गए हैं, उनम...

कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत मामले में जो तथ्य सामने आये वो चौंकाने वाले, पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय: जयराम ठाकुर

चित्र
  कुल्लू अस्पताल में महिला की मौत मामले में जो तथ्य सामने आये वो चौंकाने वाले, पीड़ित परिवार को जल्द मिले न्याय: जयराम ठाकुर दो दिन से धरने पर बैठे संगठनों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मृतक महिला के पति से घर में मुलाकात कर दिलाया न्याय दिलाने का भरोसा  कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के दौरान चिकित्सीय लापरवाही और दुर्व्यवहार के कारण दम तोड़ने वाली रजनी देवी (उर्फ मंजू शर्मा) की मृत्यु का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्वयं कुल्लू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस लड़ाई में परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। अस्पताल पहुंचने से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मृतका के पैतृक घर बालीचौकी के सुनारु गए, जहां उन्होंने मंजू शर्मा के पति और अन्य परिजनों से मुला...

ज्वाली हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; एसपी नूरपुर ने पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

चित्र
  ज्वाली हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; एसपी नूरपुर ने पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के जिला पुलिस नूरपुर के तहत थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम मंडोल में हुई हत्या के एक गंभीर मामले को सुलझाते हुए नूरपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । इस त्वरित कार्रवाई और केस को सुलझाने के लिए एसपी नूरपुर द्वारा पुलिस टीम को कमांडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है ।दिनांक 24 जून 2026 को बीच, ग्राम मंडोल (तहसील ज्वाली) के निवासी सुभाष चन्द (आयु 50 वर्ष) पर उनकी नयाली में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी । घटना की सूचना मिलते ही थाना ज्वाली की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची ।जांच और पुलिस टीम की सफलता :- मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नूरपुर और एसडीपीओ ज्वाली ने खुद घटनास्थल का दौरा किया । फॉरेंसिक और तकनीकी टीमों की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और थाना ज्वाली में धारा 103 बीएनएस के तहत मुकदमा संख्या 119/2026 दर्ज...

जिला परिषद अध्यक्ष पद सुंदरनगर को मिलना चाहिए, लंबे समय से हो रहा क्षेत्र के साथ भेदभाव : चमन राही

चित्र
  जिला परिषद अध्यक्ष पद सुंदरनगर को मिलना चाहिए, लंबे समय से हो रहा क्षेत्र के साथ भेदभाव : चमन राही रविदासी समुदाय की अनदेखी और आरक्षित वर्ग को प्रतिनिधित्व न देने पर भाजपा को घेरा मंडी : अजय सूर्या / अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा है कि जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पद पर सुंदरनगर क्षेत्र का दावा मजबूत है और यह पद सुंदरनगर को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब यह देखने वाली बात होगी कि सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल अपने क्षेत्र की पैरवी करने में कितने सफल रहते हैं। चमन राही ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने में राकेश जम्वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ऐसे में अब जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर सुंदरनगर की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से सुंदरनगर क्षेत्र के साथ राजनीतिक भेदभाव होता रहा है, जिसके कारण क्षेत्र को उसका उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। उन्होंने सुंदरनगर नगर परिषद के अध्यक्ष पद का भी उल्लेख करते ...

26 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष राज सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई !

चित्र
  26 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष राज सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई ! ज्वाली : राजेश कतनौरिया /  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर-घाड़ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संतोष राज 26 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। संतोष राज ने 16 जून 2000 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में वाणिज्य विषय के प्रवक्ता के रूप में शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। इसके बाद उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) नूरपुर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में अपनी सेवाएं दीं। 12 मई 2017 को उनका तबादला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर-घाड़ में हुआ, जहां उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उल्लेखनीय योगदान दि...

एनडीपीएस मामले में अमृतसर का आरोपी धर्मशाला से गिरफ्तार

चित्र
  एनडीपीएस मामले में अमृतसर का आरोपी धर्मशाला से गिरफ्तार  नूरपुर   विनय महाजन / थाना रेहन में दर्ज एनडीपीएस मामले (अभियोग संख्या 47/2026, धारा 21, 29) की जांच के दौरान नूरपुर पुलिस ने पंजाब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुकदमे की की तफ्तीश के दौरान आरोपी जगरूप सिंह उर्फ जग्गू (निवासी गाँव बोपाराय कलां, अजनाला, जिला अमृतसर, पंजाब) का नाम सामने आया था। पुलिस टीम इसकी तलाश कर रही थी। दिनांक 29.06.2026 को समय करीब 11:10 बजे थाना प्रभारी रेहन की टीम ने धर्मशाला कोर्ट परिसर के बाहर से आरोपी को गिरफ्तार किया। इसकी सूचना आरोपी के भाई को दे दी गई है।पूछताछ में में आरोपी ने बताया कि उसने मामले में इस्तेमाल किया मोबाइल और सिम कार्ड तोड़कर नहर में फेंक दिया था। आरोपी की तलाशी के दौरान 02 मोबाइल फोन और ₹5,400/- कैश बरामद हुआ है।आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे माननीय न्यायालय नूरपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकर धर्मचंद वर्मा नूरपुर एक प्रेस नोट में बताया l

धर्मशाला से फरार कैदी नूरपुर पुलिस व नूरपुर जेल पुलिस विभाग द्वारा पकड़ी गई

चित्र
  धर्मशाला से फरार कैदी नूरपुर पुलिस व नूरपुर जेल पुलिस विभाग द्वारा पकड़ी गई   नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त कारागार जेल, धर्मशाला से विचाराधीन महिला बंदी अरविंदर कौर पुत्री सुखविंदर कौर, निवासी ग्राम बल्टोहा जोधसिंह वाला, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब), प्रातकाल के लगभग फरार हो गईं थी जिसकी एफआईआर संख्या 152/2026, थाना नूरपुर, जिला नूरपुर (हि.प्र.), धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत विचाराधीन थी, महिला बैरक से आज फरार हो गई थीl घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई तथा बंदी की तलाश हेतु व्यापक अभियान चलाया गया । पुलिस एवं जेल विभाग के समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप उक्त बंदी को आज ही लगभग दोपहर 12:00 बजे उप-कारागार नूरपुर के जेल स्टाफ तथा पुलिस स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया l जेल विभाग इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए उप महानिरीक्षक, उत्तरी रेंज एवं उनकी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से फरार बंदी को शीघ्र गिरफ्तार करना संभव हो सका तथा साथ ही पुलिस अधीक्षक, नूरपुर क...

नेरवा: दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, परिवार में छाया मातम

चित्र
  नेरवा: दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, परिवार में छाया मातम नेरवा, शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत शाक क्षेत्र के बावी में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता और उनकी 12 वर्षीय बेटी ने अपनी जान गंवा दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्या है मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार नेरवा की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य अलग-अलग रास्तों से आ रहे थे। लोकिंदर कुमार (42 वर्ष) अपनी 12 वर्षीय बेटी टिया के साथ गाड़ी में सवार होकर ऊपरी मोड़ से आ रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा निचले मोड़ पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ा दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से पिता-पुत्री को गंभीर हालत में नेरवा अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जाँच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच जारी इस दर्दनाक हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।...

नेरवा: दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, परिवार में छाया मातम

चित्र
 नेरवा: दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत, परिवार में छाया मातम नेरवा: शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत शाक क्षेत्र के बावी में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता और उनकी 12 वर्षीय बेटी ने अपनी जान गंवा दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। क्या है मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार नेरवा की ओर आ रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य अलग-अलग रास्तों से आ रहे थे। लोकिंदर कुमार (42 वर्ष) अपनी 12 वर्षीय बेटी टिया के साथ गाड़ी में सवार होकर ऊपरी मोड़ से आ रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा निचले मोड़ पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ा दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से पिता-पुत्री को गंभीर हालत में नेरवा अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जाँच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच जारी इस दर्दनाक हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही कार्रवा...

01- जुलाई -2026 को 11 के वी नूरपुर फीडर के अंतर्गत तारो की रख रखाब हेतु विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी

चित्र
 01- जुलाई -2026 को 11 के वी नूरपुर फीडर के अंतर्गत तारो की रख रखाब हेतु  विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी "                                                 नूरपुर से विनय महाजन                                 नूरपुर  सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल पुनीत  कुमार नूरपुर ने एक प्रेस नोट में यह जानकारी देते हुए बताया कि 01- जुलाई -2026 को 11 के वी नूरपुर फीडर के अंतर्गत तारो की रख रखाब ओर पेडों की टहनीयों की कटाई के चलते  हुए "नूरपुर वाजार और निकटवर्ती क्षेत्र, चौगान, खुशीनगर चिनवा गियाली एवं मिझग्रां” की विद्युत आपूर्ति सुबह 09:00am बजे से कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। इस अवसर पर सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल पुनीत कुमार ने क्षेत्र के  सभी  उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए  इस कार्य काम कर रही विद्युत टीम को सहयोग करने की बात कही है l

डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई

चित्र
  डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सोलन के निवासियों को राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला-2026 के सफल आयोजन की बधाई दी है और आशा जताई है कि भविष्य में भी सभी इस तरह के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देते रहेंगे। डॉ. शांडिल ने कहा कि राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सौहार्द और भाईचारे का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस मेले में माँ शूलिनी की शोभा यात्रा में लाखों की संख्या में लोग माँ के दर्शन के लिए एकत्र होते हैं। इसके साथ-साथ इस अवसर पर सोलन शहर में आयोजित किए जाने वाले भण्डारे इस आयोजन को विशिष्ट बनाते हैं। तीन दिवसीय मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का बड़ी संख्या में लोग आनन्द उठाते हैं वहीं तीन दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां इत्यादि भी आयोजित की जाती हैं। यह सम्पूर्ण आयोजन ज्ञानवर्द्धन एवं मनोरंजन का साधन बनता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों की सफलता ज़िल...

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना

चित्र
  राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बताया प्रदेश की पहचान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रविवार सायं सोलन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने जिला प्रशासन एवं शूलिनी मेला समिति को मेले के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शूलिनी मेला केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और गहरी आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने, प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने राज्यपाल को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सोलन रेडक्रॉस सोसायटी के नव-नामित आजीवन सदस्यों को बैज प्रदान किए तथा मानव सेवा और जनकल्याण के प्रति ...

नगर निगम सोलन के सभी पार्षदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

चित्र
  नगर निगम सोलन के सभी पार्षदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज नगर निगम सोलन के सभागार में नगर निगम सोलन के सभी 17 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलावाई। मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर वार्ड नम्बर-1 की पार्षद नीलम, वार्ड नम्बर-2 की पार्षद सुषमा शर्मा, वार्ड नम्बर-3 के पार्षद गौरव, वार्ड नम्बर-4 के पार्षद रोहित भारद्वाज, वार्ड नम्बर-5 की पार्षद प्रियंका, वार्ड नम्बर-6 की पार्षद रेखा साहनी, वार्ड नम्बर-7 की पार्षद पूजा, वार्ड नम्बर-8 के पार्षद सुरेन्द्र कुमार, वार्ड नम्बर-9 की पार्षद मीनाक्षी शर्मा, वार्ड नम्बर-10 के पार्षद अंकुश सूद, वार्ड नम्बर-11 की पार्षद सरिता, वार्ड नम्बर-12 प्रियंका अग्रवाल, वार्ड नम्बर-13 के पार्षद नरेन्द्र कुमार, वार्ड नम्बर-14 की पार्षद सुलक्षणा, वार्ड नम्बर-15 के पार्षद अभिषेक, वार्ड नम्बर-16 की पार्षद सीमा तथा वार्ड नम्बर-17 की पार्षद आरुणा का पद एवं गोपनीय की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कोरम पूरा न होने के कारण महापौर तथा उप महापौर का निर्वाचन संपन्न नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 36 त...

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेले में गत दिवस बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने दी।

चित्र
  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा राष्ट्र स्तरीय मां शूलिनी मेले में गत दिवस बेबी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने दी। नगर निगम सोलन की आयुक्त इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। डॉ. पाठक ने कहा कि बेबी शो में 0 से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष तथा 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 37 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया गया। इनमें पूर्ण प्रतिरक्षण, आयु के अनुसार वजन एवं लंबाई, आयु के अनुरूप विकास तथा व्यक्तिगत स्वच्छता शामिल थे। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के उपरांत बच्चों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार तीन श्रेणियों वर्गीकृत किया गया। इनमें ग्रीन जोन पूर्णतः स्वस्थ बच्चे, येलो जोन ऐसे बच्चे जिनके स्वास्थ्य एवं पोषण में कुछ सुधार की आवश्यकता है तथा रेड जोन ऐसे बच्चे जिन्हें विशेष देखभाल एवं नियमित स्वास्थ्य निगरानी की आवश्यकता है। कार्यक्रम में 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के 5 बच्चे, 1 से 3 वर्ष आयु वर्ग के 16 बच्चे तथा 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 16 बच्चे ग्रीन जोन में पाए गए। केव...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: