कुम्मी के ऐतिहासिक घट्टा मेले का दंगल के साथ भव्य समापन

 कुम्मी के ऐतिहासिक घट्टा मेले का दंगल के साथ भव्य समापन

 


नेरचौक : अजय सूर्या /

बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कुम्मी में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक एवं पारंपरिक घट्टा मेले का विशाल दंगल के साथ भव्य समापन हुआ। मेले में हजारों लोगों ने भाग लेकर कुश्ती मुकाबलों और सांस्कृतिक आयोजनों का आनंद लिया।

समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य अनील सैनी (डिपल सैनी) मुख्य अतिथि तथा विधायक इंद्र सिंह गांधी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने दंगल कमेटी को 5,100 रुपये और नैना माता मंदिर के लिए 21,000 रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

विशाल दंगल में लोहारा के अजय कुमार ने बड़ी माली की कुश्ती जीतकर 7,100 रुपये और गुर्ज अपने नाम किया, जबकि उत्तर प्रदेश के अक्षय कुमार उपविजेता रहे, जिन्हें 6,100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

मेले में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, खेल परंपरा और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन समिति ने अगले वर्ष मेले को और अधिक भव्य रूप में आयोजित करने का संकल्प भी लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ