नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.41 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का नशा तस्कर गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.41 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का नशा तस्कर गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत अपराध जांच शाखा की एक टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मठोली (जसूर) के पास नाकाबंदी के दौरान पंजाब के अमृतसर से आए एक नशा तस्कर को 16.41 ग्राम चिट्टा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जिला पुलिस नूरपुर के एडिशनल एसपी धर्मचंद वर्मा देते हुए बताया कि

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान नशा तस्करों के विरुद्ध मुस्तैदी से तैनात सीआईए की नूरपुर टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मठोली (जसूर) के समीप सुनियोजित ढंग से नाकाबंदी की और संदेह के आधार पर एक युवक को रोका। सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए जब युवक की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 16.41 ग्राम चिट्टा बरामद की गई। आरोपी की पहचान करण कुमार (उम्र 24 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी गली नं. 2, मकबूलपुरा, तहसील एवं जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।

आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज, मादक पदार्थ के मुख्य स्रोत, सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन का पता लगाकर इससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सके। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ