संदेश

कर्नाटक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गणेश चतुर्थी समारोह में घुसा ट्रक 4 की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा घायल

चित्र
गणेश चतुर्थी समारोह में घुसा ट्रक 4 की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा घायल  कर्नाटक में हासन जिले के एक गांव में शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रक गणेश विसर्जन यात्रा में घुस गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि ये घटना गणेश चतुर्थी समारोह के अंतिम दिन रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, ट्रक कथित तौर पर अरकलागुडु से आ रहा था और चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के बाद ट्रक ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया.मृतकों में से अधिकतर युवा लड़के हैं.'' उन्होंने बताया कि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, हासन तालुका के मोसाले होसाहल्ली में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान हुए भीषण हादसे की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ.

सरकारी आवासीय विद्यालय में छात्रा ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, प्रिंसिपल-वार्डन निलंबित

चित्र
सरकारी आवासीय विद्यालय में छात्रा ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म, प्रिंसिपल-वार्डन निलंबित  यादगीर (कर्नाटक) कर्नाटक के एक सरकारी आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां कक्षा 9 की एक छात्रा ने स्कूल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। यह घटना 27 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, छात्रा नौ माह की गर्भवती थी और उसका यौन शोषण करीब नौ महीने पहले हुआ था। घटना के समय छात्रा ने शुरू में कोई जानकारी साझा करने से इनकार किया और केवल इतना कहा कि उसे पेट दर्द हुआ था, जिसके बाद उसने शौचालय में ही बच्चे को जन्म दे दिया। स्कूल प्रशासन हरकत में आया जैसे ही मामला सामने आया, स्कूल प्रशासन ने छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल छात्रा और नवजात दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि न तो विद्यालय प्रबंधन और न ही पीड़िता के भाई ने गर्भावस्था की जानकारी अधिकारियों को दी थी। प्रिंसिपल, वार्डन और स्टाफ निलंबित लड़की की गर्भावस्था छिपाने और अधिकारियों को समय पर सूचना न देने के आरोप में हॉस्टल वार्डन, प्रिंसिपल, स्टाफ नर्स और पीड...

बेंगलुरु में इंजीनियर से लूट और छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना

चित्र
  बेंगलुरु में इंजीनियर से लूट और छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना बेंगलुरु, कर्नाटक - बेंगलुरु के पॉश ज्यूडिशियल लेआउट इलाके में एक 30 वर्षीय महिला इंजीनियर के साथ लूट और छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार, 11 अगस्त को दोपहर लगभग 3 बजे हुई, जब महिला इंजीनियर अपने काम से लौटकर पेइंग गेस्ट आवास में पहुंची। वह पिछले 15 दिनों से इसी आवास में रह रही थी। क्या हुआ उस दिन? शिकायत के अनुसार, महिला जब अपने कमरे में थी, तब किसी ने उसका दरवाजा खटखटाया। यह सोचकर कि यह कोई और किराएदार होगा, उसने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही एक अज्ञात व्यक्ति जबरन अंदर घुस आया। आरोपी ने तुरंत महिला की गर्दन पर चाकू रख दिया और उसे धमकाया। उसने महिला से सोने का कंगन और नकदी की मांग की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस जांच जारी यह सनसनीखेज वारदात करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौ...

बेंगलुरु के एक दंपति से "आर्मी स्कूल" में नौकरी के नाम पर ₹2.1 लाख की ठगी हुई।

चित्र
  नकली नौकरी, असली नुकसान बेंगलुरु के एक दंपति से "आर्मी स्कूल" में नौकरी के नाम पर ₹2.1 लाख की ठगी हुई। ठगों ने व्हाट्सएप पर जॉब ऑफर भेजा, फिर फ़ॉर्म, ट्रेनिंग और वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे मांगे — और गायब हो गए।  व्हाट्सएप पर नौकरी का ऑफर मतलब रेड फ्लैग हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट से ही नौकरियों को वेरिफाई करें।

Infosys दफ्तर में कर्मचारी की घिनौनी करतूत, महिला ने की शिकायत तो उड़ गए सबके होश

चित्र
Infosys दफ्तर में कर्मचारी की घिनौनी करतूत, महिला ने की शिकायत तो उड़ गए सबके होश   कर्नाटक की राजधानी और आईटी हब बेंगलुरु से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इंफोसिस के दफ्तर में एक सीनियर एसोसिएट को अपनी महिला सहकर्मी का शौचालय में छिपकर वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान नागेश स्वप्निल माली के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार की है, जब एक महिला कर्मचारी ऑफिस के वॉशरूम का इस्तेमाल कर रही थी। प्राथमिकी के अनुसार, महिला को बगल के शौचालय से कुछ संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई। जब उसने ऊपर झाँककर देखा तो उसके होश उड़ गए। आरोपी नागेश अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। यह देखते ही महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आस-पास मौजूद अन्य कर्मचारी मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपी नागेश को पकड़ लिया। कर्मचारियों ने जब उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें महिला का वीडियो मिला, जिसे बाद में कंपनी के एचआर विभाग ने महिला कर्मचारी की मौजूदगी में डिलीट कर दिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाल...

शादीशुदा महिला के साथ 4 युवकों ने किया गैंग रेप

चित्र
शादीशुदा महिला के साथ 4 युवकों ने किया गैंग रेप  कर्नाटक के बेंगलुरु के कोरमंगला में एक होटल में सामूहिक बलात्कार  को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता होटल के खानपान विभाग में काम करती है और कार्यक्रमों में भोजन परोसती है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी तभी 20 साल की उम्र के चार लोग उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और आरोपियों ने महिला को रात के भोजन के लिए एक होटल में बुलाया। दूसरे राज्य के हैं सभी आरोपी, होटल में करते हैं काम पुलिस के अनुसार, एक निजी होटल में रात के भोजन के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर शादीशुदा महिला (पीड़िता) से यौन संबंध बनाने की कोशिश की और होटल की छत पर उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।...

पेट्रोल पंप पर मालिक का QR कोड हटा कर कर्मचारी ने लगाया अपना QR कोड, 58 लाख का चूना

चित्र
पेट्रोल पंप पर मालिक का QR कोड हटा कर कर्मचारी ने लगाया अपना QR कोड, 58 लाख का चूना  2 साल से क्यूआर कोड के जरिए रकम अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता रहा, किसी को ना लगी कानों कान खबर, गजब का पाया दिमाग, मालिक को लगाया तकरीबन 58 लाख का चूना, पुलिस ने दबोचा आरोपी को आरोपी की पहचान मैंगलोर के बाजपे निवासी मोहनदास के रुप में हुई है। जो कि लम्बे अरसे से पैट्रोल पम्प पर कार्यरत था। हुआ यूँ कि जब मालिक को हिसाब में गड़बड़ी लगी तो उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस से की  मैंगलोर के साइबर क्राइम एंड इकोनॉमिक स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मोहनदास को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहनदास ने 10 मार्च 2020 से 31 जुलाई 2022 तक क्यूआर कोड बदल दिया था. इस दौरान आरोपी ने करीब 58 लाख रुपये का गबन कर डाला. बताया जा रहा है कि वह करीब 15 साल से एक पेट्रोल पंप पर काम कर रहा है. वह पेट्रोल पंप के बैंक के वित्तीय मामलों और प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाता है. मोहनदास ने 10 मार्च 2020 को अपने अकाउंट का क्यूआर कोड पंप पर लगा दिया था. उसने प...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जनवरी, 2023 को कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

चित्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जनवरी, 2023 को कर्नाटक और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कर्नाटक में यादगीर और कलबुर्गी जिलों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे यादगीर जिले के कोडेकल में सिंचाई, पेयजल से जुड़ी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना का शिलान्‍यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 2:15 बजे कलबुर्गी जिले के मलखेड़ पहुंचेंगे, जहां वे नव घोषित राजस्व गांवों के पात्र लाभार्थियों को टाइटल डीड (हक्कू पत्र) वितरित करेंगे और एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शिलान्‍यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 5 बजे मुंबई में कई विकास पहलों का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग साढ़े छह बजे मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो की सवारी भी करेंगे। प्रधानमंत्री कर्नाटक में सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक और कदम के रूप में जल जीवन मिशन के तहत यादगिरि जिले के कोडेकल में यादग...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: