पेट्रोल पंप पर मालिक का QR कोड हटा कर कर्मचारी ने लगाया अपना QR कोड, 58 लाख का चूना

पेट्रोल पंप पर मालिक का QR कोड हटा कर कर्मचारी ने लगाया अपना QR कोड, 58 लाख का चूना 


2 साल से क्यूआर कोड के जरिए रकम अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता रहा, किसी को ना लगी कानों कान खबर, गजब का पाया दिमाग, मालिक को लगाया तकरीबन 58 लाख का चूना, पुलिस ने दबोचा आरोपी को

आरोपी की पहचान मैंगलोर के बाजपे निवासी मोहनदास के रुप में हुई है। जो कि लम्बे अरसे से पैट्रोल पम्प पर कार्यरत था। हुआ यूँ कि जब मालिक को हिसाब में गड़बड़ी लगी तो उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस से की

 मैंगलोर के साइबर क्राइम एंड इकोनॉमिक स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मोहनदास को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहनदास ने 10 मार्च 2020 से 31 जुलाई 2022 तक क्यूआर कोड बदल दिया था. इस दौरान आरोपी ने करीब 58 लाख रुपये का गबन कर डाला. बताया जा रहा है कि वह करीब 15 साल से एक पेट्रोल पंप पर काम कर रहा है. वह पेट्रोल पंप के बैंक के वित्तीय मामलों और प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाता है. मोहनदास ने 10 मार्च 2020 को अपने अकाउंट का क्यूआर कोड पंप पर लगा दिया था. उसने पंप पर लगा क्यूआर कोड को हटा रखा था। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग