राजस्व मंत्री को आत्मा परियोजना द्वारा हिम भोग मक्की का आटा किया गया भेंट

 राजस्व मंत्री को आत्मा परियोजना द्वारा हिम भोग मक्की का आटा किया गया भेंट


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी से आज आत्मा परियोजना किन्नौर के निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता व उप-परियोजना निदेशक डॉ. राजेंद्र चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें प्राकृतिक खेती से तैयार किए गए हिम भोग मक्की का आटा भेंट किया।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर उनसे जिला के अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के प्रयासों में और तेजी लाने को कहा तथा जिला किन्नौर में पैदा होने वाले मोटे अनाज को भी मक्की की तर्ज पर बाजार में उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठा रही है तथा विभाग के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी कि वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना के तहत जिला में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 6829 किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है जबकि वर्तमान में 2765 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 647.6 हैक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही हैै

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा