पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के चवर्ख पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजली

पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के चवर्ख पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजली 


फतेहपुर 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (वीरवार) फहतेपुर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध (चवर्ख) पर भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय पठानिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी स्मृति हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। वीरभद्र सरकार में वह दो बार मंत्री रहे। स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया एक महान नेता और समाजसेवक थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में फहतेपुर क्षेत्र, कांगड़ा जिला व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की विरासत को उनके सुपुत्र भवानी सिंह आगे बढ़ते हुए उनके सपनों को पूरा करने के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं। हम उनकी स्मृति को हमेशा याद रखेंगे और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर