महाकुंभ में भगदड़ से हुए जान-माल की जिम्मेदार भाजपा सरकार : देवी लाल

महाकुंभ में भगदड़ से हुए जान-माल की जिम्मेदार भाजपा सरकार : देवी लाल 

ऊना समाचार

गगरेट:-  युवा कल्याण बोर्ड के पूर्व निदेशक देवीलाल ने मौनी अमावस्या स्नान पर हुई भगदड़ से हुए जान और माल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कुंभ का स्नान सदियों से चला आ रहा है मगर इस बार कुंभ के स्नान को राजनीतिक रूप देखकर वोट की राजनीति कर रही है भाजपा सरकार उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ में अव्यवस्था की वजह से हुई भगदड़ और दम घुटने से श्रद्धालुओं के जान माल के नुकसान के लिए सीधे भाजपा सरकार जिम्मेदार ठहराया, देवीलाल ने कहा की कुंभ की तैयारियों में भारी लापरवाही बरती गई और महाकुंभ में आम श्रद्धालु की सुरक्षा व्यवस्था और चिंता के बजाय भाजपा सरकार ने महाकुंभ को अपने फोटो और वीडियो सेशन का अड्डा बनाकर रख दिया। जिन मंत्रियों पर श्रद्धालुओं के लिए तैयारी कराने की जिम्मेदारी थी वह निमंत्रण बांटने का ड्रामा कर रहे थे। 

ज्यादा बजट का प्रचार करने वाली भाजपा सरकार में महाकुंभ का बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, कांग्रेस पार्टी के नेता कुंभ स्नान के पहले दिन से श्रद्धालुओं के लिए चिंता व्यक्त कर रहे थे कि सरकार प्रचार नही तैयारियां करे। देवीलाल ने मांग की जब तक शाही स्नान हैं तब तक ViP कल्चर बंद करे। प्रयागराज महा कुंभ स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के  वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर सरकार को सचेत करते रहे लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने सबक नही लिया।

आज मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की जान माल हताहत उसी का दुष्परिणाम है, महाकुंभ में श्रद्धालुओं की आस्था पर सरकार की बदइंतजामी और झूठे प्रचार ने पानी फेरा है ,साधु संत और सनातन समाज इस अव्यवस्था से नाराज हैं, यदि सरकार ने उस सही समय जागरूकता दिखाई होती तो इस भगदड़ से बचा जा सकता था, अभी भी समय है सरकार आम श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम सुनिश्चिति करे, वी.आई.पी. स्वागत कल्चर बंद करें ,बजट में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करे। और इस भगदड़ में हुए जान माल के नुकसान से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,