श्री बावा लाल सेवक सभा बटाला द्वारा 24वीं पैदल शोभा यात्रा बटाला से ध्यानपुर धाम हेतु रवाना हुई

श्री बावा लाल सेवक सभा बटाला द्वारा 24वीं पैदल शोभा यात्रा बटाला से ध्यानपुर धाम हेतु रवाना हुई

पंजाब समाचार

बटाला (अविनाश , चरण सिंह, संजीव नैयर):-  आज श्री बावा लाल सेवक सभा बटाला द्वारा 24वीं पैदल शोभा यात्रा श्री श्री 1008 देवाचार्य महाराज श्री राम सुंदर दास जी के आर्शीवाद से बटाला से ध्यानपुर धाम तक पूर्ण श्रद्धा एवं भावना से निकाली गई। इस अवसर पर भक्तों द्वारा श्री बावा लाल जी के भजनों का गुणगान किया गया। पैदल शोभा यात्रा की शुरूआत चेयरमैन बाबा नंदी जी द्वारा बटाला के लालद्वारा मंदिर मोनिया मोहल्ले से की गई। इस शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया और शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं हेतु विभिन्न पक वानों के लंगर लगाए गए।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए बाबा नंदी जी और और दिनेश कोहली  ने बताया कि हर साल की तरह इस बार श्री बावा लाल दयाल जी के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष ध्यानपुर धाम में जन्मोत्सव को समर्पित भारी मेला लगता है, और इस बार भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह पाया जा रहा है और बढ़-चढ़ कर श्रद्धालु श्री ध्यानपुर धाम में नतमस्तक होकर श्री बावा लाल जी का आशीर्वाद प्राप्त कर मनोकामनाएं पूरी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि श्री बावा लाल जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में ध्यानपुर धाम का दरबार रंग बिरंगी लाईटो से सजाया गया है। इस अवसर पर श्रीश्री 1008 देवाचार्य महाराज श्री राम सुंदर दास जी ने समूह श्रद्धालुओं को श्री बावा लाल जी के जन्मोत्सव की बधाई दी। इस अवसर दिनेश कोहली, प्रवेश शर्मा अध्यक्ष नीटा, प्रकाश, अशोक कुमार, सुरिन्द्र कुमार, रमेश कुमार नोना , प्रदीप, गिन्नी, डिंपल, सन्नी, रवि शर्मा, बोबी भगत, राज कुमार, अशीश शास्त्री,  आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया