उपायुक्त ने प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों को भेंट की साइकिलें

 उपायुक्त ने प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों को भेंट की साइकिलें


ऊना उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों को साइकिलें भेंट कीं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन विशेष बच्चों के उत्थान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत इन बच्चों को अभी चार साइकिलें प्रदान की गई हैं, और उनकी जरूरतों को देखते हुए आगे भी साइकिलों एवं स्केट्स की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त, खेल सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि ये प्रतिभाशाली बच्चे किसी से पीछे न रहें। उन्हें अपना हुनर दिखाने के उपयुक्त अवसर मिलें। स्पेशल ओलंपिक्स के लिए भी बच्चों को और प्रोत्साहन देकर तैयारी कराने और आत्मनिर्भर बनाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएसआर और रेडक्रॉस की मदद से उन्हें हर आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, नगर निगम के माध्यम से प्रेम आश्रम की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रेम आश्रम की प्रिंसिपल सिस्टर संजना ने जिला प्रशासन का आभार जताया।

साइकिलें पाकर खिले बच्चों के चेहरे

वहीं, साइकिलें मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से चमक उठे। उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रेम आश्रम परिसर में साइकिलिंग की और प्रशासन का धन्यवाद किया। उनकी प्रसन्नता देखकर वहां मौजूद सभी लोग अभिभूत थे।

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन