नवाही स्कूल के बच्चों को आपदा में बचाव के बताए उपाय

 नवाही स्कूल के बच्चों को आपदा में बचाव के बताए उपाय 


सरकाघाट मंडी एन.डी.आर.एफ की 14वीं वाहिनी की एक टीम द्वारा शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवाही के बच्चों और शैक्षणिक स्टाफ को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने हेतु एक कैंप का आयोजन किया। कैंप में बच्चों को आपदाओं से निपटने के महत्वपूर्ण उपायों से अवगत करवाया गया।

इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने छात्रों को आपदाओं के समय सही प्रतिक्रिया, भूकंप से बचाव, घरेलू आग से सुरक्षा, कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर), आग पर काबू पाने के तरीके, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डिप्टी कमांडेंट (ऑपरेशन)एनडीआरएफ धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि बच्चों और समुदाय को आपदाओं से निपटने हेतु सजग और तैयार करने में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल जन जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि आपदा के समय समुदाय की प्रतिक्रियाशीलता भी मजबूत होगी।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित थे। उन्होंने आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और इसे अपने समुदाय में साझा करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस