फसल विविधीकरण परियोजना के तहत खर्च होंगे 9.29 करोड़ रुपये: पठानिया

 फसल विविधीकरण परियोजना के तहत खर्च होंगे 9.29 करोड़ रुपये: पठानिया


      उपमुख्य सचेतक ने वहाब सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

 शाहपुर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना -2 (जाईका एग्रीकल्चर) के तहत 7 उप परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं और इस पर लगभग 9.29 करोड़ रुपये व्यय होंगें । यह जानकारी उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज केटलू में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 (जाईका एग्रीकल्चर) के अंतर्गत वहाब सिंचाई योजना त्रैम्बला का लोकार्पण के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी । उन्होंने बताया कि इन सात उप परियोजनाओं के पूरा होने पर यहां के सैंकड़ों किसान परिवारों की लगभग 9820 कनाल जमीन को सुचारू सिंचाई सुविधा मिलेगी । उन्होंने बताया कि 42 लाख से बनी लगभग 1900 मीटर लम्बी इस कूहल से 86 किसान परिवारों की 17.59 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी । उन्होंने बताया कि वहाब सिंचाई योजना सल्ली-भलेड़, नई कूहल तथा भेड़ी कूहल का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इन पर 5 करोड़ रुपये व्यय होंगें । उन्होंने बताया कि जिला काँगड़ा में विभिन्न विकास खण्डों में जाईका-2 परियोजना के अंतर्गत 98 उप परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा और हजारों किसान परिवारों की 3678 हेक्टेयर भूमि को सुचारू रूप से सिंचाई की सुविधा मिलेगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बागवानों एवं किसानों की आर्थिकी में सुधार हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की हैं । उन्होंने बताया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु अम्बाड़ी में 10 लाख से नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा तथा 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को 100 केवीए में अपग्रेड किया जाएगा । उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय केटलु में नया शौचालय बनाने की घोषणा की । जाईका के जिला परियोजना प्रबन्धक डॉ.योगिंद्र पाल ने उपमुख्य सचेतक का स्वागत किया एवं जिला में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वह परम्परागत खेती के साथ साथ नगदी फसलों को भी अपनाएं ताकि उनकी आर्थिकी और सुदृढ़ हो । खण्ड परियोजना प्रबन्धक शाहपुर डॉ. अंकिता शर्मा ने उपमुख्य सचेतक को आश्वस्त किया कि उनके दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए यहाँ के किसानों को हर सम्भव जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जायेगा । कृषक विकास संघ त्रैम्बला ने कूहल के कार्य के लिए मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एवं उपमुख्य सचेतक का धन्यवाद किया एवं आभार जताया । इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चन्द, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, विद्युत अमित शर्मा, एसडीओ विद्युत अनिल शर्मा, लोक निर्माण बलवीत, जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, एसडीएससीओ डॉ. ऋषि ,प्रधान कृषि विकास मेहर चन्द, सचिव सुभाष, अंजली, त्रिशला के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित