जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की छुक छुक अब शीघ्र सुनाई देगी - Smachar

Header Ads

Breaking News

जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की छुक छुक अब शीघ्र सुनाई देगी

 जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की छुक छुक अब शीघ्र सुनाई देगी


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की छुक छुक अब शीघ्र सुनाई देगी। उत्तर रेलवे ने रेलवे ट्रैक पर रेलगाड़ियों का ट्रायल शुरू कर दिया है। सोमवार को रेल इंजन के साथ पांच डिब्बे जोड़कर पठानकोट से गुलेर तक रेल ट्रैक का ट्रायल किया। रेलवे सूत्रों के अनुसार रेल इंजन के साथ सात रेल डिब्बे जोड़कर पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक रेल ट्रैक व नवनिर्मित्त चक्की खड्ड रेल पुल का अंतिम ट्रायल लिया जाएगा और इस अंतिम ट्रायल को रेल संरक्षा आयुक्त दिनेश देशवाल खुद अंजाम देंगे। इससे पहले रेल ट्रैक का पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक तीन हिस्सों में पूर्व ट्रायल लिया जाएगा और अंतिम ट्रायल 24 फ़रवरी को लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं