चच्योट उप डाकघर बंद करने के विरोध में महिलाओं ने किया चक्का जाम
चच्योट उप डाकघर बंद करने के विरोध में महिलाओं ने किया चक्का जाम
नेरचौक : अजय सूर्या /
चच्योट पंचायत में उप डाकघर बंद करने के आदेश के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और कुछ समय के लिए सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने भारतीय डाक विभाग से फैसला तुरंत वापस लेने की मांग की।
पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि चच्योट उप डाकघर क्षेत्र का सक्रिय डाकघर है, जहां लाखों रुपये की आरडी जमा है। डाकघर बंद होने से लोगों को कई किलोमीटर दूर चैलचौक जाना पड़ेगा, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी होगी।
मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम देवी राम ने बताया कि प्रशासन ने भी डाक विभाग को डाकघर बंद न करने का आग्रह किया है। विभाग के एसएसपीओ मंगलवार को चच्योट पहुंचकर स्थिति स्पष्ट करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं