काजा में विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधिमंडलों से मिलीं विधायक अनुराधा राणा, सिलूक और रामा में आमजन से की सीधी बातचीत

 काजा में विभिन्न गांवों से आए प्रतिनिधिमंडलों से मिलीं विधायक अनुराधा राणा, सिलूक और रामा में आमजन से की सीधी बातचीत


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

काजा मुख्यालय में आज लाहौल–स्पीति की विधायक सुश्री अनुराधा राणा ने विभिन्न गांवों से आए आदरणीय जनता के प्रतिनिधियों तथा एस.एम.सी. (स्कूल प्रबंधन समिति) अध्यापकों से विस्तारपूर्वक संवाद किया। इस दौरान शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं, सड़क, पेयजल तथा विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक ने सभी की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इसके उपरांत विधायक ने सिलुक , रामा,टशीगांग और हिक्कम गांव का दौरा कर आमजन से रूबरू होकर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने एस.एम.सी. अध्यापकों की मांगों को भी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास को गति मिलती है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पार्टी के गणमान्य कार्यकर्ता रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद