चंबा गर्ल्स स्कूल में 43.13 लाख के कार्यों का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण

 चंबा गर्ल्स स्कूल में 43.13 लाख के कार्यों का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में नवनिर्मित तीन कमरों, परीक्षा केंद्र और स्टाफ रूम का लोकार्पण किया। इस निर्माण कार्य पर 43 लाख तेरह हजार रूपए की राशि खर्च हुई है। इससे पहले शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर विकास महाजन और स्कूल की प्रिंसिपल श्रीकला विज की अगुवाई में स्टाफ ने शिक्षा मंत्री का परिसर में पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री को शाल व टोपी और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया। 

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल करियां का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, एसपी विजय कुमार सकलानी व शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत आनंद भी विशेष तौर से मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,