केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू आज चम्बा पहुंचे हैं।

 केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू आज चम्बा पहुंचे हैं।


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चम्बा पहुंचने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि गगल और डलहौजी होते हुए चम्बा पहुंचने के मार्ग में उन्होंने विभिन्न नेताओं और आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से चम्बा जिले के विकास के लिए विशेष बजट और स्कीमें आवंटित की गई हैं, जो आम लोगों के दैनिक जीवन को सुगम बनाएंगी। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र से कम बजट मिलने की शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों की मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली से मिलने वाली मदद निरंतर जारी है। राज्य सरकार को अपने प्रबंधन की क्षमता में भी सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल उनका पसंदीदा राज्य है और वे यहां के विकास के लिए व्यक्तिगत रूप से भी प्रयास करते रहेंगे। बौद्ध समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्थलों से जुड़ी समस्याओं पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए सभी नागरिक समान हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि छह अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों की जरूरतों और उनके धार्मिक स्थलों के विकास के लिए मंत्रालय हर संभव कदम उठाएगा। इस मौके पर कांगड़ा- चम्बा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक पवन नैय्यर सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा