“प्रो. प्रेम कुमार धूमल का नेतृत्व सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा का आदर्श” : संजय टंडन

 “प्रो. प्रेम कुमार धूमल का नेतृत्व सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा का आदर्श” : संजय टंडन

“केंद्र की पर्यटन व सांस्कृतिक योजनाओं से हिमाचल छुएगा नई ऊंचाइयाँ — ‘जहाँ चाह वहाँ राह’”


हमीरपुर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर टंडन ने कहा कि प्रो. धूमल का सार्वजनिक जीवन सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। हिमाचल प्रदेश के विकास, संगठन सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रहित के मुद्दों पर उनका दृष्टिकोण सदैव स्पष्ट, दूरदर्शी और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेतृत्व का सान्निध्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

संजय टंडन ने संघीय बजट 2026-27 का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों — अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा — में मंदिरों और मठों के संरक्षण, तीर्थ केंद्रों के निर्माण तथा आवागमन और अन्य सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि भारत पहली बार ‘ग्लोबल बिग कैट समिट’ की मेजबानी करेगा, जिसमें 95 देशों के नेता और मंत्री भाग लेंगे। यह आयोजन पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन के क्षेत्र में भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को और सुदृढ़ करेगा।

उन्होंने बताया कि पूर्वोदय राज्यों में पाँच बड़े पर्यटन केंद्र विकसित किए जाएंगे और आवागमन के लिए 4000 ई-बसें चलाई जाएंगी। साथ ही भारत को चिकित्सा पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए पाँच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी, आदिचनल्लूर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को जीवंत एवं अनुभवात्मक सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्वयं एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और केंद्र सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर अनेक योजनाएँ बनाई हैं। यदि हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करे तो प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयाँ छू सकता है। उन्होंने कहा, “जहाँ चाह वहाँ राह” — यदि नीति और नीयत दोनों स्पष्ट हों तो हिमाचल को पर्यटन और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में आसमान छूने से कोई नहीं रोक सकता।

अंत में संजय टंडन ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से हिमाचल प्रदेश न केवल देश बल्कि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन