पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा सूरियां की बैठक में सुभाषना भारती को श्रद्धांजलि

 पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा सूरियां की बैठक में सुभाषना भारती को श्रद्धांजलि


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन खंड नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक वुधवार को विश्रामगृह नगरोटा सूरियां में मुख्य संरक्षक पीसी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ की नगरोटा सूरियां इकाई की महासचिव व प्रदेश की संगठन सचिव सुभाषना भारती के अकस्मात निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी सदस्यों ने उनके प्रति अपने उदगार व्यक्त किये। खंड प्रधान एवं प्रदेश उपप्रधान गुरदेव भारती ने मासिक बैठक को स्वर्गीय सुभाषणा भारती के प्रति समर्पित करने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। गुरदेव भारती ने कहा कि सुभाषना भारती के आकस्मिक निधन से खाली हुए महासचिव पड़ का चुनाव आगामी मासिक बैठक में किया जाएगा। 

इस अवसर पर पीसी विश्वकर्मा ने सुभाषना भारती को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक मशहूर कवियत्री थी और उनकी कविताओं के संग्रह कि दो पुस्तकें भाषा अकादमी ने लाइब्रेरी में भी शामिल की हैं।

बैठक के मंच का संचालन मदन कवीर ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रामपाल धीमान, बरिष्ठ सलाहकार शमशेर सिंह जगगी, बरिष्ठ उपप्रधान करतार चंद, उपप्रधान सुदर्शन कुमार, सुभाष शर्मा, सोभा सिंह सैणी आदि करीब 50 पेंशनर उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर