जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पूरे होने को हैं और ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से चौधरी चंद्र कुमार कृषि एवं पशुपालन मंत्री हैं, बावजूद इसके क्षेत्र में कृषि और पशुपालन से जुड़े बड़े संस्थान स्थापित नहीं हो पाए हैं।
अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि इन चार वर्षों के दौरान ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में न तो कृषि विभाग का कोई नया कार्यालय खुल पाया और न ही पशुपालन विभाग का कोई बड़ा औषधालय स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि जो कार्यालय पहले से खुले हुए थे, उन्हें भी बंद कर दिया गया, लेकिन नए कार्यालय खोलने की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पशु सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के माध्यम से खब्बल में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से गौ सेंचुरी का निर्माण करवाया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा इसका उचित रखरखाव नहीं करवाया जा रहा है और इसे एक निजी संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने इसे सरकार की बड़ी नाकामी करार देते हुए कहा कि यदि कृषि एवं पशुपालन मंत्री के अपने ही विधानसभा क्षेत्र में कृषि और पशुपालन से संबंधित व्यवस्थाओं की यह स्थिति है तो प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
उन्होंने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में जगह-जगह सड़कें खराब हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अर्जुन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर भी लोगों से समर्थन की अपील की। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष राजेंद्र उर्फ लकी सनोरिया, बीडीसी उपाध्यक्ष मदन लाल चौधरी, जिला परिषद सदस्य शशि वाला,रिटायर्ड एसडीओ मोहिंद्र सिंह, रिटायर्ड एसडीओ चैन सिंह गुलरिया ,पूर्व उप प्रधान महेश सिंह, पूर्व प्रधान रजिंदर सिंह, सुशील धीमान, पूर्व इंस्पेक्टर सुदेश सिंह, अमर सिंह ,बलवान सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह,बीडीसी सदस्य राजकुमारी,सरोज बाला,मैरा पंचायत प्रधान रोहित चौधरी,सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्त्ता,नारी शक्ति, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे।
ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें