राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में अध्यापक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में अध्यापक-अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक-अभिभावक संघ (PTA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह को चेयरमैन, श्रीमती लता सरोज को अध्यक्ष तथा श्रीमती कुसुम देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रोफेसर नविता देवी को सचिव, श्री विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रोफेसर विवेकानंद शर्मा को लेखाकार तथा श्रीमती दीपमाला को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं श्री सुरजीत सिंह को मुख्य सलाहकार के रूप में चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के अभिभावकों को भी कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक के दौरान पिछले सत्र में अध्यापक-अभिभावक संघ के माध्यम से प्राप्त आय तथा किए गए व्यय का विस्तृत ब्यौरा पीटीए के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आय-व्यय से संबंधित विवरण पर सदस्यों ने चर्चा की तथा संघ के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने की सराहना की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या एवं पीटीए की चेयरमैन डॉ. संगीता सिंह ने आगामी सत्र के लिए प्रस्तावित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि अध्यापक-अभिभावक संघ महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा आगामी सत्र में विद्यार्थियों के हित में विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। बैठक के अंत में नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया। सभी सदस्यों ने महाविद्यालय के विकास तथा विद्यार्थियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें