छतरोली पंचायत में आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण अभियान

 छतरोली पंचायत में आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन ने चलाया पौधारोपण अभियान


नूरपुर : राकेश शर्मा /

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से छतरोली पंचायत में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


इस दौरान फाउंडेशन की ओर से लोगों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और उचित देखभाल की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और हरित भविष्य की नींव तैयार करता है।


राहुल शर्मा ने कहा कि आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए।


कार्यक्रम में पंचायत प्रधान रोहित शर्मा, संजय शर्मा, विशाल ठाकुर, शुभम चौहान, दीपक शर्मा, प्रेम शर्मा, मधु बाला एवं सुरेखा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर