फ्रांस की विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मंडी के ऋषव शर्मा

 फ्रांस की विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मंडी के ऋषव शर्मा


सरकाघाट : अजय सूर्या /

सरकाघाट हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की ग्राम पंचायत भदरवाड़, तहसील सरकाघाट निवासी ऋषव शर्मा पुत्र तारा चंद का चयन फ्रांस के बुलोन-सुर-मेर में आयोजित होने वाली सावाते वर्ल्ड चैंपियनशिप (Assaut) 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। ऋषव इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


ऋषव शर्मा ने सावाते खेल में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के चलते उनका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।


सावाते एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की महासचिव एवं भारतीय टीम की कोच संतोषी शर्मा ने बताया कि ऋषव ने नियमित एवं अनुशासित प्रशिक्षण के साथ लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी के आधार पर उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऋषव फ्रांस में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।


ऋषव शर्मा के भारतीय टीम में चयन की खबर से भदरवाड़ क्षेत्र सहित पूरे मंडी जिला और हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। सावाते एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने ऋषव शर्मा एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर