कांग्रेस का 'वंदे मातरम' विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब: अजय ठाकुर
कांग्रेस का 'वंदे मातरम' विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब: अजय ठाकुर
राष्ट्रीय की सांस्कृतिक पहचान पर कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण किया
मंडी : अजय सूर्या /
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति द्वारा राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को लेकर पारित किए गए प्रस्ताव की तीव्र शब्दों में निन्दा और विरोध व्यक्त किया है।
अजय ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह तुष्टिकरण के लिए राष्ट्रीय प्रतीकों का विरोध करने तथा हर बात की अपनी व्याख्या प्रस्तुत करके वास्तविक परिप्रेक्ष्य को झुठलाने का काम करती रही है ।
अजय ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम केवल कुछ पंक्तियां या एक गीत मात्र नहीं है, बल्कि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम का मूल मंत्र और मातृभूमि के प्रति परम भक्ति का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने राजनीतिक तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण राष्ट्रगीत के महत्व को कम आंकने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश के राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रगीत के सम्मान से समझौता किया है। कार्यसमिति का यह प्रस्ताव यह सिद्ध करता है कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सम्मान से ऊपर उनका संकीर्ण राजनीतिक हित है। वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए देश के असंख्य वीर क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। कांग्रेस का यह कदम उन महान बलिदानियों की स्मृति और राष्ट्रभावना का सीधा अपमान है।
अजय ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देशभक्त जनता और भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस राष्ट्रविरोधी मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व देश की जनता से इस निंदनीय कदम के लिए तुरंत और बिना किसी शर्त के माफी मांगे तथा राष्ट्रगीत और राष्ट्रीय स्वाभिमान से खिलवाड़ करना बंद करे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें