नूरपुर में आंगनबाड़ी की 6 रिक्त पोस्टों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

 नूरपुर में आंगनबाड़ी की 6 रिक्त पोस्टों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन


जसूर : राकेश शर्मा /

नूरपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका और क्रश वर्कर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इन पदों के लिए 17 अगस्त को आयोजित इंटरव्यू में कुल 18 पदों में से 12 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है, जबकि 6 पद अभी भी रिक्त रह गए हैं।


सीडीपीओ नूरपुर सुभाष चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय दिशा-निर्देशों के तहत रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की अवधि को 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अब इन रिक्त पदों के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें आगामी एक-दो दिनों के भीतर ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। इससे संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।


सीडीपीओ ने बताया कि जो 6 पद अभी रिक्त हैं, उन्हें भी निर्धारित विभागीय प्रक्रिया के तहत दोबारा भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का अवसर दिया गया है। विभाग की ओर से पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपने आवेदन जमा करवाएं, ताकि रिक्त पदों को जल्द भरा जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर