भरमौर विधानसभा क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जा रहा अनशन
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जा रहा अनशन मंगलवार को समाप्त हो गया। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने मौके पर पहुंचकर अनशनरत व्यक्ति से बातचीत की और उसे आश्वस्त करते हुए अनशन समाप्त करवाया।
विधायक जनक राज ने कहा कि संबंधित व्यक्ति की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को विधानसभा के आगामी सत्र में भी प्रमुखता से उठाएंगे, ताकि व्यक्ति की आवाज सरकार तक पहुंच सके और उसकी समस्या का उचित समाधान हो।
विधायक के आश्वासन के बाद अनशनरत व्यक्ति ने अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधायक का आभार जताया और उम्मीद जाहिर की कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी। वहीं, विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की स मस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाना उनकी प्राथमिकता है और जनता की आवाज को हर उचित मंच पर मजबूती से रखा जाएगा।
बाइट जनक राज विधायक भरमौर विधानसभा क्षेत्र।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें