राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित

 राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष व्याख्यान आयोजित 



राजकीय महाविद्यालय शिवनगर में ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से नशामुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की चार प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को योगाभ्यास एवं ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया तथा मानसिक तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के विभिन्न उपाय बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संगीता सिंह ने की। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था की सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से नशे से सदैव दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ आदतों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नीतिका शर्मा रहीं। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर