एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फेंक दिया

 


(चंबा :-जतिंदर खाना)
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली अमानवीय वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 6 वर्षीय मासूम बच्चे को पुल से नीचे उफनती रावी नदी में फेंक दिया। इस खौफनाक घटना के सामने आते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई है और हर कोई स्तब्ध है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कियाणी के रहने वाले आरोपी पिता हितेष कुमार ने सोमवार रात इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया और मंगलवार सुबह खुद पुलिस के समक्ष पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी के आत्मसमर्पण करते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चम्बा दिनेश शर्मा की अगवाई में एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय निवासियों और गोताखोरों के सहयोग से रावी नदी के किनारे- किनारे मासूम की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, नदी का जलस्तर और बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि बच्चे की खोज युद्धस्तर पर जारी है और आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम, गोताखोर और स्थानीय लोग मिलकर नदी के पूरे तटीय इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं। आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है कि उसने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। इस मामले में कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर