नूरपुर में बारिश के बाद मलबे की समस्या बरकरार, लाखों खर्च के बावजूद स्थायी समाधान का इंतजार
नूरपुर में बारिश के बाद मलबे की समस्या बरकरार, लाखों खर्च के बावजूद स्थायी समाधान का इंतजार
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर बारिश के बाद नूरपुर नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह जमा होने वाले मलबे की समस्या एक बार फिर सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा हटाने पर सरकार और संबंधित विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद क्षेत्र में यह समस्या पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल से चली आ रही है और वर्तमान व्यवस्था परिवर्तन सरकार के कार्यकाल में भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान मलबा सड़कों और रास्तों पर जमा हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसी बीच नगर परिषद नूरपुर के वार्ड नंबर-1 की पार्षद सीमा देवी बारिश के कारण आए मलबे को हटवाने के कार्य में जुटी नजर आईं। क्षेत्र में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए केवल बार-बार मलबा हटाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके कारणों का स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से इस मामले में गंभीरता से कदम उठाने की मांग की है। उधर शहर की एक सामाजिक संस्था सुधार सभा के प्रधान प्रमोद महाजन ने इस बात की चिंता जुताई है कि गीले मलबे को ट्रैक्टर में भरकर बाजार के रास्ते से होकर डाला जा रहा है उससे शहर में गंदी बदवू के कारण कई बीमारीया पैदा हो सकती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसके लिए उन्होंने प्रशासन को भी सूचित किया है लेकिन अभी तक कोई धरातल पर कार्यवाही नहीं हुई l वहीं, लोगों का यह भी कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल और नेता अपने विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखने में जुट जाते हैं, लेकिन ऐसी स्थानीय समस्याओं के स्थायी समाधान की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता।स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सरकार इस समस्या का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देगी और नूरपुर नगर परिषद क्षेत्र में बारिश के दौरान बार-बार उत्पन्न होने वाली मलबे की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें